पटना में छात्र संघ चुनाव के दौरान फायरिंग, साइंस कॉलेज में बुलेट सवार बदमाश ने चलाई गोली - News Summed Up

पटना में छात्र संघ चुनाव के दौरान फायरिंग, साइंस कॉलेज में बुलेट सवार बदमाश ने चलाई गोली


जागरण संवाददाता, पटना। पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के बीच पटना साइंस कॉलेज में अचानक गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया।कैंपस के भीतर हुई फायरिंग से छात्रों में अफरातफरी फैल गई। बताया जा रहा है कि मतदान प्रक्रिया के दौरान ही यह घटना हुई। चुनावी माहौल पहले से ही तनावपूर्ण बना हुआ था। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद कॉलेज परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।दो गोलियां चलीं, घटनास्थल से एक खोखा मिला पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि दो राउंड फायरिंग की गई। मौके से एक खाली खोखा बरामद किया गया है। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फायरिंग का मकसद दहशत फैलाना माना जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। बुलेट मोटरसाइकिल से आया और फरार हुआ आरोपी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया था। फायरिंग के तुरंत बाद वह तेज रफ्तार से फरार हो गया। घटना कुछ ही पलों में हुई और छात्रों को संभलने का मौका नहीं मिला।


Source: Dainik Jagran February 28, 2026 18:28 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */