पटना में देवर से शादी की चाहत में खूनी खेल, पत्नी ने परिवार के साथ मिलकर की पति की हत्या - News Summed Up

पटना में देवर से शादी की चाहत में खूनी खेल, पत्नी ने परिवार के साथ मिलकर की पति की हत्या


संवाद सहयोगी, मसौढ़ी। लहसुना थाना के बदरोई गांव के बाइस वर्षीय एक युवक को ससुरालवालों ने एक साजिश के तहत बुला जहर खिला मार दिया और फिर उसे लहसुना थाना के उसमानचक गांव के बधार में छोड़ दिया।सूचना पाकर स्वजन उसे अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इधर युवक की मां द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आलोक में लहसुना पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसकी सास को गिरफ्तार कर लिया। घटना का कारण पत्नी द्वारा पति को नापसंद करना बताया जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक लहसुना थाना के बदरोई ग्रामवासी नागेंद्र यादव के पुत्र अजीत कुमार की शादी पालीगंज थाना के मुबारकपुर ग्रामवासी संजय यादव की पुत्री आरती देवी से हुई थी। उसे एक संतान भी हुई। फोन कर बहाने से घर बुलाया आरोप है कि बीते गुरुवार को अजीत कुमार का साला सोनू कुमार फोन कर बहाने से उसे अपना घर बुलाया और एक साजिश के तहत मारपीट कर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिल उसे जहर खिला दिया।इसके बाद उसे बाइक से ले जाकर लहसुना थाना के उसमानचक बधार में छोड़ दिया।इधर अर्धबेहोश अजीत ने फोन कर अपने भाई को सारी जानकारी दी।खबर पाकर स्वजन उसमानचक खंधा पहुंचे और उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उधर सूचना पाकर लहसुना पुलिस भी अस्पताल पहुंची व मौके से शव बरामद कर ली।जहर दे मार डालने का आरोप इस बाबत थानाध्यक्ष खुशबू खातून ने बताया कि इस संबंध में मृतक की मां संजु देवी ने मृतक की पत्नी आरती देवी, सास संगीता देवी, ससुर संजय यादव व साला सोनू कुमार पर एक साजिश के तहत अपने पुत्र को बुला जहर दे मार डालने का आरोप लगा उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।इधर पुलिस ने आरोपित पत्नी और सास को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही थी। फिलहाल अन्य आरोपित फरार बताए जाते हैं। घटना का कारण बेरोजगार होने के कारण पत्नी द्वारा पति को नापसंद करना बताया जाता है।


Source: Dainik Jagran March 28, 2026 06:50 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */