Hindi NewsLocalBiharPatnaBihar News; There Is A Change In The Operation Of Flights From Patna, Domestic Flights Will Fly Only 50 Percent From 1st JuneAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपपटना से हवाई यात्रा करने वाले ध्यान दें: फ्लाइट्स के ऑपरेशन में होने वाला है बदलाव, 1 जून से 50 प्रतिशत ही उड़ेंगी घरेलू उड़ानेंपटना 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकपटना एयरपोर्ट से भी 50 प्रतिशत के तहत ही फ्लाइट्स को ही ऑपरेट किया जाएगा।फ्लाइट्स से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। कोरोना की वजह से घरेलू फ्लाइट्स के ऑपरेशन में बदलाव होने वाला है। इसका असर पहले से चल रहे फ्लाइट्स के शिड्यूल पर पड़ेगा, जिसमें बदलाव होने की संभावना है। दरअसल, 1 जून से देश के अंदर 50 प्रतिशत ही घरेलू उड़ानों को मंजूरी दी गई है। इस संबंध में दो दिनों पहले ही DGCA की तरफ से एक जरूरी दिशा-निर्देश जारी किया गया था। इस फैसले का असर पटना एयरपोर्ट पर भी पड़ेगा। लोकनायक जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी 50 प्रतिशत के तहत ही फ्लाइट्स को ही ऑपरेट किया जाएगा। इस बारे में पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया कि सोमवार को नया शिड्यूल जारी कर दिया जाएगा। वर्तमान में एयरलाइन्स कंपनियों ने कोरोना की वजह से कम हो रहे पैसेंजर्स की संख्या को देखते हुए फ्लाइट्स के ऑपरेशन को पहले से ही कम कर रखा है। एक दिन में पटना एयरपोर्ट से 15 फ्लाइट आ रही हैं और उतनी ही संख्या में वापस जा रही हैं।बंदिशों की वजह से कम हुए पैसेंजर्सलगातार कम हो रहे पैसेंजर्स की संख्या को हर पल वॉच किया जा रहा है। DGCA से लेकर एयरलाइन्स कंपनियों की टीम पूरी नजर रख रही है। अधिकारियों का मानना है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अलग-अलग राज्य की सरकारों की तरफ से जो बंदिशे लगाई गई हैं, वो फ्लाइट्स के ऑपरेशन में बड़ी बाधा बन गई हैं। सबसे बड़ी बाधा RTPCR का टेस्ट कराना और उसकी रिपोर्ट साथ में ले जाना है।अभी 70 प्रतिशत तक हो रही हैं ऑपरेटवर्तमान में देश के अंदर 70 प्रतिशत घरेलू उड़ानों को ऑपरेट किया जा रहा है। इसमें भी 1 जून से 20 प्रतिशत की कमी हो जाएगी। आपको बता दें कि जब कोरोना ने देश में दस्तक दी थी तो मार्च 2020 तक 90 प्रतिशत घरेलू उड़ानों को ऑपरेट किया जा रहा था। उसके बाद सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन कर दिया था। इसके बाद 25 मई 2020 से 33 प्रतिशत ऑपरेशन के साथ घरेलू उड़ानों की शुरूआत की गई थी। जो पिछले साल के दिसंबर महीने तक 80 प्रतिशत पर पहुंच गई थी।
Source: Dainik Bhaskar May 30, 2021 11:47 UTC