Hindi NewsLocalRajasthanThe Young Man Had Come To The Sister in law's House To Convince The Wife, Here Too Both Of Them Started Quarreling, In Anger Committed Suicideपति ने पत्नी के सामने खाया जहर, मौत: पत्नी को मनाने साली के घर आया था युवक, यहां भी दोनों झगड़ने लगे, गुस्से में आकर किया सुसाइडसिरोही 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकघटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।जिले के आबूरोड सदर थाना क्षेत्र मोरथला गांव में पति पत्नी के बीच चल रहे झगड़े के कारण पति ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। पति ने अपनी पत्नी और अन्य लोगों के सामने ही जहर पी लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए लेकिन बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।सूचना मिलते ही आबूरोड सदर थाने के एसआई खेत सिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। थानाधिकारी खेत सिंह ने बताया कि आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के टुंका निवासी धीराराम पुत्र भेराराम गरासिया काछोली में खेत पर काम करता था। शुक्रवार को पत्नी के साथ किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इस पर उसकी पत्नी गुस्से में अपनी बहन के घर आ गई। इसके बाद शनिवार सुबह उसकी पति भी साली के घर पहुंच गया। युवक मुंगथला में साली के यहां उसे मनाने पहुंचा, लेकिन यहां भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ा गया कि गुस्से में आकर धीराराम गरासिया ने जहर पी लिया। जहर पीते ही युवक की स्थिति गंभीर हो गई। जिस पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने सदर थाना एसआई खेतसिंह मौके पर पहुंचे और शव को मॉर्चरी रखवाया, जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Source: Dainik Bhaskar July 24, 2021 10:10 UTC