पति Raj Kaushal को विदाई देते हुए फूट-फूटकर रोईं Mandira Bedi, रॉनित रॉय ने संभाला - News Summed Up

पति Raj Kaushal को विदाई देते हुए फूट-फूटकर रोईं Mandira Bedi, रॉनित रॉय ने संभाला


रविवार को दोस्‍तों संग की थी पार्टी बुधवार सुबह जैसे ही यह खबर आई कि राज कौशल नहीं रहे, पूरी इंडस्‍ट्री को बड़ा झटका लगा। किसी को इस खबर पर यकीन नहीं हुआ, क्‍योंकि अभी रविवार को ही तो मशहूर डायरेक्‍टर-प्रड्यूसर राज कौशल ने दोस्‍तों के साथ पार्टी की थी। सोमवार को उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर इस फन नाइट की तस्‍वीर भी शेयर की थी।तीन फिल्‍में डायरेक्‍ट कर चुके थे राज कौशल राज कौशल ने 'प्यार में कभी-कभी', 'शादी का लड्डू' और 'एंथनी कौन है' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया था। जबकि वह 'माई ब्रदर निखिल', 'शादी का लड्डू' और 'प्यार में कभी-कभी' के प्रड्यूसर भी थे। उन्‍होंने 1992 में रिलीज फिल्‍म 'बेखुदी' के स्‍टंट्स भी डायरेक्‍ट किए थे।वैलेंटाइन्‍स डे के दिन की थी शादी राज कौशल ने वैलेंटाइन्‍स डे के दिन 14 फरवरी 1999 को मंदिरा बेदी से लव मैरिज की थी। साल 2011 में दोनों बेटे वीर के पैरेंट्स बने।यारों के यार थे राज कौशल राज कौशल को जानने वाले लोग बताते हैं कि वह यारों के यार थे। मंदिरा बेदी और राज ने अक्‍टूबर 2020 में एक बेटी तारा बेदी को गोद भी लिया। तारा की उम्र तब 4 साल थी।1996 में हुई थी मंदिरा और राज की पहली मुलाकात मंदिरा और राज की पहली मुलाकात 1996 में हुई थी। राज तब ऐड फिल्‍म्‍स बनाने वाली कंपनी में काम करते थे और उन्‍हें 'फिलिप्‍स' के विज्ञापन के लिए एक लड़की की तलाश थी। मंदिरा 'शांति' टीवी शो और 'दिलवाले दुल्‍हनिया ले जाएंगे' जैसी फिल्‍म से तब स्‍टार बन चुकी थीं। इस पहली मुलाकात के बाद दोनों की अच्‍छी खासी दोस्‍ती हो गई, जो प्‍यार और फिर शादी के रिश्‍ते में बदल गई।


Source: Navbharat Times June 30, 2021 06:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */