सरकार ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर कांवड़ यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि आमजन को बचाना सरकार की प्रथमिकता है इसलिए इस साल कांवड़ यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया गया है।नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय पर्यटन मंत्री (Union Tourism Minister) जी किशन रेड्डी (G Kishan Reddy) ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार ने इस साल कांवड़ यात्रा स्थगित करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में लोगों की जान बचाना और उसके साथ अर्थव्यवस्था का भी ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को भी कोरोना वायरस को गंभीरता से लेना चाहिए और स्थिति को समझना चाहिए।Looking at the situation, Govt took the decision of canceling Kanwar Yatra this year. It is our responsibility to save people's lives and look at the economy as well. People must also understand the seriousness of the coronavirus: Union Tourism Minister G Kishan Reddy pic.twitter.com/GrXqXjFxfDबता दें कि सरकार ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर कांवड़ यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि आमजन को बचाना सरकार की प्रथमिकता है इसलिए इस साल कांवड़ यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया गया है।केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों से कई बार कोविड के नियमों का पालन करने का आग्रह किया है। इस तरह हम COVID को हरा सकते हैं क्योंकि अगर मामले बढ़े तो मुश्किल होगी। उन्होंने आगे कहा कि COVID दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर लोगों को बड़ी संख्या में पर्यटन स्थलों पर नहीं जाना चाहिए। इस तरह कोरोना वायरस के लिए प्रवेश द्वार खुलेगा।PM has been urging people to follow #COVID norms this is how we can defeat COVID. People shouldn't go to tourist spots in large numbers, violating COVID norm. It opens a gateway for virus: Union Min G Kishan Reddy pic.twitter.com/SEPpK9yFHH — ANI (@ANI) July 13, 2021शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran July 13, 2021 19:32 UTC