पलक झपकने से भी तेज है 13 साल की ये लड़की, 84 सेकेंड में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्डRizwan Noor Khanअगर आप चाह लें तो अपनी लगन और प्रतिभा से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही कारनामा किया है हैदराबाद की 13 साल की नन्ही लड़की गणा संतोषिनी रेड्डी ने। दरअसल, इस लड़की ने मात्र 84 सेकेंड में अपनी स्पीड से विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। कराटे प्लेयर संतोषिनी अपने इस खास रिकॉर्ड के चलते विश्वपटल पर छा गई हैं। वह पहले भी कई रिकॉर्ड बना चुकी हैं।हैदाबाद की गणा संतोषिनी का विश्व रिकॉर्डहैदराबाद में रहने वाली गणा संतोषिनी रेड्डी कराटे में ब्लैक बेल्ट चैंपियन हैं। गणा ने पलक झपकते ही मात्र 84 सेकेंड में 84 सिरेमिक टाइल्स को तोड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली 13 वर्षीय कराटे प्लेयर हैं। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक गणा को इंटरनेशनल वंडर बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।84 सेकेंड में तोड़े 84 सिरेमिक टाइल्सगणा ने बताया कि तेलंगाना राज्य के गठन के 84 महीने 2 जून को पूरे हुए हैं। इसी उपलक्ष्य में उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाने का निश्चय किया था और 31 मई को उन्होंने 84 सेकेंड में 84 सिरेमिक टाइल्स तोड़कर रिकॉर्ड बना दिया। गणा ने इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए 5-6 महीने से हर रोज प्रैक्टिस कर रही थीं।2012 से अबतक कई रिकॉर्ड बनाएगणा के मुताबिक वह अबतक कई रिकॉर्ड बना चुकी हैं। उनके नाम 39 मिनट में सबसे ज्यादाबार बार सिर को दाएं से बाएं घुमाने का भी रिकॉर्ड है। 2012 और 2013 में वह ये रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। कराटे, डांस और योग की खास प्रतिभा के लिए गणा को बाल सूर्य अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।पिता की अकेडमी में सीखा कराटेगणा संतोषिनी रेड्डी कराटे खेल में इंटरनेशन चैंपियनशिप जीतना चाहती हैं और वह आईएस अफसर बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। गणा के पिता डॉक्टर जीएस गोपाल रेड्डी कराटे के मास्टर हैं और हैदराबाद में कराटे अकेडमी चलाते हैं। उन्होंने ने ही गणा को कराटे सिखाया है। डॉक्टर रेड्डी ने कहा कि महिलाओं को किसी भी परिस्थिति में खुद की सुरक्षा करना आना चाहिए। कराटे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाता है।…Next13-year-old Hyderabad girl sets world record by breaking 84 ceramic tiles in 84 seconds Read @ANI Story | https://t.co/ccFPNx7trj pic.twitter.com/RsI0YSs4k5 — ANI Digital (@ani_digital) June 2, 2021Read more:हीरे की नीलामी ने सभी रिकॉर्ड तोड़े, कीमत और वजन ने चौंकायारोबोट सोफिया की पेंटिंग ने नीलामी के रिकॉर्ड तोड़ेमनुष्य के बाद पहली बार 9 गोरिल्ला को लगी कोरोना वैक्सीनविश्व में 2 अरब लोग दूषित पानी पीने को मजबूरसबसे ज्यादा विश्व की ऐतिहासिक धरोहरें इस देश में, जानें
Source: Dainik Jagran June 02, 2021 09:41 UTC