पलामू एक्सप्रेस से देशी शराब की 440 बोतल बरामद: झारखंड से बिहार पहुंचाने की तैयारी में थे तस्कर, RPF ने सर्च अभियान के तहत शराब किया जब्त - News Summed Up

पलामू एक्सप्रेस से देशी शराब की 440 बोतल बरामद: झारखंड से बिहार पहुंचाने की तैयारी में थे तस्कर, RPF ने सर्च अभियान के तहत शराब किया जब्त


Hindi NewsLocalJharkhandRanchiJharkhand Bihar Smuggling Liquor; 440 Bottles Recover From Palamu Express Trainपलामू एक्सप्रेस से देशी शराब की 440 बोतल बरामद: झारखंड से बिहार पहुंचाने की तैयारी में थे तस्कर, RPF ने सर्च अभियान के तहत शराब किया जब्त​​​​​​​मेदिनीनगर 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकबोरे में से 440 देशी शराब की बोतल बरामद की गई।बिहार में शराब बंदी के बाद से ही झारखंड से बिहार शराब पहुंचाने में तस्करों का गैंग सक्रिय है। शुक्रवार को बरकाकाना से पटना जाने वाली अप पलामू एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 03347 से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद किया गया। देर रात गढ़वा रोड स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान जनरल बोगी में एक सीट के नीचे पांच बोरा बांधकर रखा हुआ मिला। बोरे में से 440 देशी शराब की बोतल बरामद की गई।आरपीएफ जवानों ने बोरे के बारे में पूछा तो किसी पैसेंजर ने कोई जवाब नहीं दिया। शराब की बोतलों पर झारखंड सरकार का मार्का लगा हुआ था। इस मामले में कोई भी शराब तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लगा। शराब तस्कर काफी शातिर तरीके से कार्य करते हैं।अवैध शराब को रेल के डिब्बे में रखने के बाद वह उसे लावारिस हालत में छोड़ देते हैं और सामान्य यात्री की तरह सफर करते हैं। साथ ही उस पर नजर रखते हैं। पुलिस जब कार्रवाई करती है तो तस्करों का पता नहीं चल पाता है।


Source: Dainik Bhaskar July 17, 2021 08:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */