खास बातें 'पवित्र बंधन' की एक्ट्रेस ने किया सुसाइड तेलुगू की मशहूर टीवी एक्ट्रेस नागा झांसी पंखे से लटका हुआ मिला नागा का शवतेलुगू टेलीविजन अभिनेत्री नागा झांसी ने बुधवार को हैदराबाद में अपने घर में आत्महत्या कर ली. श्रीनगर कॉलोनी में स्थित एक अपार्टमेंट की इमारत में अपने फ्लैट में 21 वर्षीया नागा झांसी का शव पंखे से लटका मिला. वे दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और उन्होंने उसे पंखे से लटका पाया. झांसी के रिश्तेदारों के अनुसार, वह एक युवक से प्यार करती थी, बताया जा रहा है कि वह उसका कोई दूर का रिश्तेदार है. झांसी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और पुलिस कॉल डेटा और चैट रिकॉर्ड की जांच कर रही है.
Source: NDTV February 06, 2019 11:15 UTC