पशु तस्कर सक्रिय, 29 पशु कराए मुक्त, तस्कर फरार - News Summed Up

पशु तस्कर सक्रिय, 29 पशु कराए मुक्त, तस्कर फरार


जागरण संवाददाता, कठुआ : कोरोना महामारी के चलते जहां रूटीन के आपराधिक मामलों में सामान्य दिनों की तुलना में कमी आई है, वहीं पशु तस्करों की सक्रियता पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है। हालांकि, पुलिस आए दिन तस्करों के प्रयास विफल करने में लगी है। इसके बावजूद तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं।शुक्रवार को भी लखनपुर व कठुआ पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर 29 पशुओं को तस्करों से मुक्त कराया। सकता हाईवे पर कठुआ पुलिस द्वारा नाके पर विफल किए गए प्रयास में 5 पशुओं को तस्करों से मुक्त कराया। हालांकि तस्कर पुलिस को नाके पर तैनात देख पीछे ही वाहन और पशुओं को छोड़ कर भागने में सफल हो गए। इसी नाके पर एक और प्रयास को कठुआ थाना पुलिस ने विफल किया, जिसमें 5 पशु मुक्त कराए गए। तस्कर वाहन और पशु पुलिस को देखते ही छोड़ कर भाग गए।इस बीच लखनपुर पुलिस ने नाके पर रुके एक ट्राले में तस्करी पर ले जा रहे 19 पशुओं को बरामद किया, जिन्हें पंजाब से तस्करी कर लाकर कश्मीर में ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने नाके पर रुके ट्राले नंबर जेके02सीसी- 7043 को जब लखनपुर थाना पुलिस की टीम ने गहन चेकिग की तो उसमें एक साथ 19 पशु बरामद किए गए। उसी समय ट्रक को जब्त किया और उसमें लदे पशु मुक्त किए। इससे पहले पुलिस ने ट्राले के चालक सफीर पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी नूरकोटे तहसील हवेली जिला पुंछ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पशु तस्करी का मामला दर्ज कर लिया।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran May 07, 2021 18:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */