पश्चिमी विक्षोभ से बदला यूपी का मौसम, आगरा में आंधी-ओले का अलर्ट, लखनऊ में भी दिख सकता है असर - News Summed Up

पश्चिमी विक्षोभ से बदला यूपी का मौसम, आगरा में आंधी-ओले का अलर्ट, लखनऊ में भी दिख सकता है असर


जागरण संवाददाता, आगरा/लखनऊ। पूर्वी ईरान के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में शुक्रवार से एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को मेघ गर्जन, वज्रपात व आंधी आने का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को ओले पड़ सकते हैं। उधर, गुरुवार को दिनभर धूप निकलने से तापमान में वृद्धि देखने को मिली।आगरा शहर में 30 व 31 मार्च को मौसम में बदलाव देखने को मिला था। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शहर में आंधी, वर्षा के साथ ओले पड़े थे। गुरुवार को शहर में सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर भी तीखे होते चले गए। दोपहर में तेज धूप की वजह से शहरवासी परेशान नजर आए।मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के अनुसार शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शनिवार सुबह 8:30 बजे तक तेज झोंकेदार हवा के साथ बादल गरजेंगे और बिजली चमकेगी। हवा की गति 50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। शनिवार सुबह 8:30 बजे से रविवार सुबह 8:30 बजे तक बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ओले पड़ सकते हैं।मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि पूर्वी ईरान के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा। लखनऊ का मौसममौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को दिन में धूप निकलने के साथ ही बादलों की आवाजाही भी बढ़ने की संभावना है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। कानपुर का मौसममौसम विभाग का कहना है कि छह अप्रैल तक होने वाली बारिश और बादलों के चलते तापमान में अचानक गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिलेगी लेकिन उमस बढ़ सकती है। विभाग का कहना है कि दोनों पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार रात तक उत्तर भारत की सीमाओं तक पहुंच जाएंगे।


Source: Dainik Jagran April 03, 2026 03:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */