खास बातें पश्चिम बंगाल में अर्जुन मुंडा को सभा करने की अनुमति नहीं मिली अनुमति नहीं मिलने पर लौट आये BJP नेता अर्जुन मुंडा अर्जुन मुंडा को बिष्णुपुर से जमशेदपुर लौटना पड़ावरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने बुधवार को कहा कि उन्हें पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर प्रशासन ने वहां सभा करने की इजाजत नहीं दी. भगवा पार्टी का दावा है कि (पश्चिम बंगाल की) तृणमूल सरकार उसके नेताओं को राज्य में राजनीतिक रैलियां करने से रोक रही है. मुंडा को पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के बिष्णुपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करना था. बिष्णुपुर मुंडा के गृह राज्य झारखंड के समीप है. बंगाल में योगी के बाद अब शिवराज सिंह के हेलीकॉप्टर को भी लैंडिंग की इजाजत नहींमंगलवार को आदित्यनाथ पुरुलिया में एक रैली को संबोधित करने के लिए झारखंड से सड़कमार्ग से गये। भाजपा के अनुसार एक दिन पहले बांकुड़ा जिले में आदित्यनाथ की रैली इसलिए रद्द करनी पड़ी क्योंकि तृणमूल कांग्रेस सरकार उनके हेलीकॉप्टर को उतरने देने में टाल-मटोल करती रही.
Source: NDTV February 06, 2019 22:52 UTC