पश्चिम बंगाल से आने वाले लोगों से रहें सावधान: CM बोले- बंगाल में पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है, वहां से आने वाले सभी यात्रियों की जांच करवाएं - News Summed Up

पश्चिम बंगाल से आने वाले लोगों से रहें सावधान: CM बोले- बंगाल में पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है, वहां से आने वाले सभी यात्रियों की जांच करवाएं


Hindi NewsLocalBiharBihar News; CM Nitish Kumar Told The Officials Continue Aggressive Testing In Rural AreasAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपपश्चिम बंगाल से आने वाले लोगों से रहें सावधान: CM बोले- बंगाल में पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है, वहां से आने वाले सभी यात्रियों की जांच करवाएंपटना 14 घंटे पहलेकॉपी लिंकCM ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों के जिन इलाकों में संक्रमितों की संख्या ज्यादा पाई जा रही है, वहां विशेष नजर रखें।कोरोना के अपडेट को लेकर बिहार के CM नीतीश कुमार लगभग रोज बैठक करते है। बैठक में अपडेट लेने के बाद CM अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हैं। मंगलवार को CM ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है। वहां से ट्रेन या बस से आने वाले सभी यात्रियों की जांच अवश्य करायें। CM ने साफ कहा कि वहां से आने वाले लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। उनकी जांच जरूर कराएं, कोई कोताही ना करें। वहीं CM ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अग्रेसिव टेस्टिंग जारी रखें। ग्रामीण क्षेत्रों के जिन इलाकों में संक्रमितों की संख्या ज्यादा पाई जा रही है, वहां विशेष नजर रखें।मंगलवार की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कोरोना संक्रमण की स्थिति और उसके बचाव को लेकर किये जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में नवादा, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, मधेपुरा, दरभंगा, सारण, प. चम्पारण, नालंदा, मुजफ्फरपुर, गया और पटना जिले के जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में कोरोना संक्रमित के एक्टिव केस, ग्रामीण क्षेत्रों में जांच की स्थिति, कोरोना संक्रमितों के होम आइसोलेशन में देखरेख की व्यवस्था, HIT एप से हो रहे फायदे, मोबाइल टेस्टिंग वैन, हाउस होल्ड सर्वे, कोरोना टीकाकरण की स्थिति और सामुदायिक किचन के संबंध में जानकारी दी।समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुये कहा कि कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट आ रही है लेकिन कोरोना जांच की संख्या और बढ़ायें। ग्रामीण क्षेत्रों में अग्रेसिव टेस्टिंग जारी रखें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के जिन इलाकों में संक्रमितों की संख्या ज्यादा पायी जा रही है, वहां विशेष नजर रखें। जिन कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है, उन सभी के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली अनुग्रह राशि अवश्य उपलब्ध करायें। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिये हर जरूरी कदम उठायें। हाउस होल्ड सर्वे भी करायें। होम आइसोलेशन वाले मरीजों की दवा की उपलब्धता के साथ-साथ उसकी देख-रेख में कमी नहीं हो।


Source: Dainik Bhaskar May 26, 2021 03:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */