पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर: चंडीगढ़ में चल रही ठंडी हवा,तापमान में आई कमी,आज फिर बारिश के मिल रहे संकेत - News Summed Up

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर: चंडीगढ़ में चल रही ठंडी हवा,तापमान में आई कमी,आज फिर बारिश के मिल रहे संकेत


Hindi NewsLocalChandigarhCold Air In Chandigarh, Decrease In Temperature, Signs Of Rain Again TodayAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपपहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर: चंडीगढ़ में चल रही ठंडी हवा,तापमान में आई कमी,आज फिर बारिश के मिल रहे संकेतचंडीगढ़ 2 दिन पहलेकॉपी लिंकशहर में आज बादल छाए हुए है। फाइ�शहर में आज धूप निकलने के बाद भी मौसम में बदलाव,आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकताशहर के मौसम में एक बार फिर से बदलाव हुआ है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मंगलवार की रात को बारिश हुई और बुधवार को बादल छाए रहे। आज गुरुवार को फिर से आकाश में बादल छाए हुए है और ठंडी हवा चल रही है। बुधवार काे दिन का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। इसी बीच का अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है और न्यूनतम तापमान भी 17 डिग्री तक रह सकता है।पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश का असर यहां देखने को मिल रहा है। हिमाचल के शिमला सहित अन्य ऊंचे इलाकों में काफी बर्फबारी हो रही है जिससे वहां का तापमान बहुत कम हो गया है। वहां का असर शहर के मौसम पर हो रहा है और यहां ठंडी हवा चल रही है।माैसम विभाग के अनुसार आज बादलों के साथ तेज हवा के बीच बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार काे बादल छा सकते हैं। बारिश की संभावना कम है। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है। शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है।


Source: Dainik Bhaskar April 22, 2021 04:35 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */