पाकिस्तान सुपर लीग दूसरी बार टली, जून के दूसरे वीक से शुरू हो सकते हैं टी20 मुकाबलेRizwan Noor Khanपाकिस्तान सुपर लीग (PSL-6) का छठा सीजन दूसरी बार आगे बढ़ गया है। कोरोना के चलते पहले स्थगित की जा चुकी PSL-6 के बाकी मैच 1 जून से शुरू होने थे। लेकिन, अब फिर से यह टी20 लीग करीब एक सप्ताह के लिए आगे खिसक गई है। सब ठीक रहा तो जून माह के दूसरे सप्ताह के पहले दिन से लीग के मुकाबले यूएई में शुरू हो सकते हैं।दूसरी बार आगे बढ़ी पाकिस्तान टी20 लीगPSL-6 की शुरुआत 20 फरवरी को हुई थी, लेकिन कोरोना के चलते 3 मार्च को लीग पर रोक लगाई गई थी। तब तक 14 मैच खेले जा चुके थे, जबकि 20 मैच और होने थे। मई में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाकी मैच यूएई में कराने की घोषणा की थी। इसके तहत 1 जून से 20 जून तक फाइनल समेत बाकी मुकाबले खेले जाने थे। लेकिन, तय डेट तक कई प्लेयर्स और ऑफिशियल्स के यूएई नहीं पहुंच सके और कोरोना प्रोटोकॉल के चलते टूर्नामेंट तय डेट पर शुरू नहीं हो सका।7 जून से हो सकते हैं PSL-6 के मैचपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यूएई सरकार से टूर्नामेंट को लेकर संपर्क में है। रिपोर्ट के अनुसार अभी भी PSL-6 से जुड़े लोग क्वेरेंटाइन में हैं। इनके 5 जून को क्वेरेंटाइन पूरा करने के बाद 7 जून से टूर्नामेंट के बाकी मैच शुरू हो सकते हैं। अब टूर्नामेंट के सभी मैच 20 जून की जगह 24 जून तक खेले जाएंगे। इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर 23 जून को रवाना हो रही थी पर अब 25 जून को रवाना होगी।सरफराज समेत 6 प्लेयर्स यूएई पहुंचेपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुसार यूएई के लिए उड़ान भरने से रोके गए पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद समेत 6 अन्य प्लेयर्स आबूधाबी पहुंच गए हैं। बुधवार 2 जून को इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स के प्लेयर्स ने शेख जायद स्टेडिय में अभ्यास किया। बता दें कि दोबारा टूर्नामेंट शुरू होने पर पहला मैच इन्हीं दोनों टीमों के बीच होना है।रिजवान और शाकिब सबसे आगेपाकिस्तान सुपर लीग में कुल 6 टीमें खेल रही हैं। इनमें लाहौर कलंदर्स, कराची किंग्स, पेशावर जल्मी, मुल्तान सुल्तान, इस्लामाबाद यूनाइटेड और क्वेटा ग्लैडिएटर्स शामिल हैं। मौजूदा प्वाइंट्स टेबल में 4 टीमें बराबर 6-6 अंक हासिल कर टॉप 4 स्थानों पर काबिज हैं। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने में मुल्तान सुल्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 279 रनों के साथ सबसे आगे हैं। गेंदबाजों में पेशावर जाल्मी के शाकिब महमूद 12 विकेट लेकर सबसे आगे हैं।ऐसे देखें लाइव प्रसारण और ऑनलाइन स्ट्रीमिंगPSL 2021 के मुकाबले आबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जाने हैं। रिपोर्ट के अनुसार शाम को होने वाले मैचों की शुरुआत स्थानीय समयानुसार शाम 8:30 बजे से होगी। भारतीय दर्शक टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण सोनी नेटवर्क पर देख सकते हैं। जबकि, ऑनलाइन मैच सोनी लिव एप पर देखा जा सकेगा। वहीं, दुनियाभर के दर्शक टूर्नामेंट के सभी लाइव मैच यूट्यूब चैनल BSports Pakistan पर देख सकेंगे।…Nextये भी पढ़ें :साउथ अफ्रीकी गेंदबाज बना क्रिकेटर ऑफ द ईयर, 4 अवॉर्ड और झटकेPSL 2021 के मैच लाइव देखने के लिए करें ये काम, यूट्यूब पर भी देख सकेंगेइंग्लैंड दौरे के लिए तगड़ा कोरोना प्रोटोकॉल, जानें कब रवाना होगी टीम इंडियालंका प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन जुलाई में, देखें शिड्यूलमैच फिक्सिंग के आरोपों से मुक्त हुआ श्रीलंकाई बल्लेबाज
Source: Dainik Jagran June 02, 2021 12:56 UTC