जागरण संवाददाता, पाकुड़। मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के मालपहाड़ी में गिट्टी लोड हाइवा मालगाड़ी से टकरा गया, जिससे कुछ देर के लिए रेल परिचालन बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और हाइवा को जब्त कर लिया।टक्कर के कारण ट्रैक पर कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा, हालांकि स्थिति को जल्द ही सामान्य कर लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह हाइवा ने खड़ी मालगाड़ी में जाकर टकरा गया। हादसा लापरवाही के कारण हुआ। इस घटना में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
Source: Dainik Jagran March 24, 2026 14:53 UTC