पाली ACB की कार्रवाई: प्रतापगढ़ सरपंच के लिए 80 हजार की रिश्वत लेते दो दलालों को एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा, सरपंच को भी किया दस्तयाब - News Summed Up

पाली ACB की कार्रवाई: प्रतापगढ़ सरपंच के लिए 80 हजार की रिश्वत लेते दो दलालों को एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा, सरपंच को भी किया दस्तयाब


Hindi NewsLocalRajasthanPaliPali ACB Caught Two Brokers Taking Bribe Of 80 Thousand For Pratapgarh Sarpanch, Sarpanch Was Also Arrested, Inquiry ContinuesAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपपाली ACB की कार्रवाई: प्रतापगढ़ सरपंच के लिए 80 हजार की रिश्वत लेते दो दलालों को एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा, सरपंच को भी किया दस्तयाबपाली। 15 घंटे पहलेकॉपी लिंकप्रतापगढ़ सरपंच गुलाबसिंह रावतपंचायत समिति रायपुर के प्रतापगढ़ सरपंच गुलाबसिंह रावत के लिए 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते शनिवार को एसीबी पाली की टीम ने दो दलालों को रंगे हाथों पकड़ा तथा उनके कब्जे से परिवादी से रिश्वत के रूप में लिए गए 80 हजार रुपए भी बरामद किए। मामले में एसीबी ने सरपंच को भी दस्तयाब किया। तीनों को एसीबी ब्यावर पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय ले गई जहां उनसे पूछताछ जारी हैं। आरोपी सरपंच ने कब्जाशुदा भूमि पर बिना रोक टोक मकान निर्माण चलने देने एवं भूमि को आबादी क्षेत्र में रूपान्तिरत करने के बदले दो परिवादियों से डेढ़ लाख रुपए मांगे थे।एसीबी पाली प्रथम के एएसपी नरपतचंद ने बताया कि रास थाना क्षेत्र के आम्बा (रायपुर) निवासी परिवादी कालूराम (25) पुत्र नाथूराम गुर्जर व सहपरिवादी सोहनलाल (21) पुत्र नाथूराम गुर्जर ने शिकायत की थी। परिवारी कालूराम गुर्जर ने बताया कि प्रतापगढ़ क्षेत्र में उनके तथा उनके भाईयों की कब्जाशुदा जमीन हैं। जिस पर मकान निर्माण कार्य बिना किसी रोक टोक के चलने देने एवं उक्त भूमि को आबादी क्षेत्र में रूपान्तरित करने के बदले में प्रतापगढ़ सरपंच गुलाबसिंह रावत ने दोनों परिवादियों से डेढ़ लाख रुपए रिश्वत के रूप में मांगें। आखिर में सौदा एक लाख 35 हजार रुपए में तय हुआ। शिकायत का 19 अप्रेल को सत्यापन करवाया गया। मामला सही पाए जाने पर एसीबी ने अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया। 28 मई को सरपंच ने परिवादी को कॉल कर रिश्वत की राशि अपने परिचित महेन्द्र रावत को देने को कहा। जिस पर शनिवार को दोनों परिवादी रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 80 हजार रुपए महेन्द्र सिंह रावत व उसके साथी सोनूसिंह रावत को दिए। दलालों को एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा तथा सोनूसिंह की पेंट की जेब से रिश्वत की राशि बरामद की। मामले में एसीबी ने आरोपी सरपंच को भी ब्यावर से दस्तयाब किया। तीनों को ब्यावर पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय ले गई जहां उनसे पूछताछ जारी हैं।ब्यावर में कार्रवाई करती पाली एसीबी टीम। फोटो - नवीन गर्ग ब्यावरदेर रात तक सरपंच व दोनों दलालों से पूछताछ जारीमामले में एसीबी पाली चढ़ावतों की ढाणी प्रतापगढ़ (रायपुर) निवासी प्रतापगढ़ सरपंच गुलाबसिंह रावत (47) पुत्र बुधासिंह रावत व दलाल रास थाना क्षेत्र के नाहरपुरा (प्रतापगढ़) निवासी महेन्द्रसिंह रावत (35) रावत पुत्र खुमसिंह रावत व रास थाना क्षेत्र के नाहरपुरा (प्रतापगढ़) निवासी सोनूसिंह (30) पुत्र रतनसिंह रावत से देर रात तक पूछताछ में जुटी रही।ब्यावर में बुलाया रिश्वत की राशि देनेदोनों परिवादियों को रिश्वत की राशि देने ब्यावर बुलाया जहां दलालों को रंगे हाथों रिश्वत की राशि लेते एसीबी ने पकड़ा। आरोपी सरपंच की ब्यावर में अस्पताल के निकट मेडिकल स्टोर हैं। जहां से उसे पकड़ा।्र


Source: Dainik Bhaskar May 29, 2021 13:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */