Hindi NewsLocalRajasthanJaipurNow Jaipur Will Not Have To Go To Police Stations, Police Verification Will Be Done Online For Passportपासपोर्ट बनवाना होगा और आसान: अब जयपुर में नहीं लगाने पड़ेंगे थानों के चक्कर, पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन होगा पुलिस वेरिफिकेशनजयपुर 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकविदेश मंत्रालय के ‘डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन इनिसिएटिव' के तहत रीजनल पासपोर्ट ऑफिस जयपुर की ओर से राजस्थान पुलिस के साथ प्रदेश में पासपोर्ट जारी करने के लिए की जाने वाली पुलिस वेरिफिकेशन को ऑनलाइन कर दिया है। पासपोर्ट अधिकारी नीतू भगोतिया ने बताया कि अब पुलिस वेरिफिकेशन के लिए mPassport Police App पर जाकर वेरिफिकेशन करवाया जा सकता है।टीसीएस ने इसके लिए जयपुर पुलिस कमिशनरेट के 50 पुलिस कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया है। भगोतिया के अनुसार इसे जयपुर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च किया है, जिसे जल्दी ही पूरे प्रदेश में शुरु किया जाएगा। इसके जरिए वेरिफिकेशन प्रॉसेस को पेपरलैस बनाया जाएगा और 3-4 दिन में वेरिफिकेशन हो जाएगा। फिलहाल इस सुविधा लाभ सिर्फ जयपुरवासियों को ही मिलेगा।
Source: Dainik Bhaskar July 08, 2021 15:22 UTC