पिस्तौल सहित एक काबू - News Summed Up

पिस्तौल सहित एक काबू


पिस्तौल सहित एक काबूबरवाला एक दिन पहलेकॉपी लिंकबरवाला| पुलिस ने गांव गैबीपुर के ओवरब्रिज के नजदीक से एक युवक को 32 बोर के अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है। लोडिड पिस्तौल के साथ पकड़ा गया युवक गांव गैबीपुर का साहिल उर्फ बाबा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी साहिल उर्फ बाबा को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।मामले के संबंध में पुराना बस अड्डा चौकी प्रभारी एएसआई मनमोहन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गैबीपुर ओवरब्रिज के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची व बताये गये हुलिये के अनुसार युवक को देखकर उसकी तलाशी ली तो पुलिस को उसके पास से 32 बोर की लोडिड पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस युवक को अपने साथ पुलिस स्टेशन ले आई। पूछताछ में बताया यह पिस्तौल कई वर्ष पहले एक दोस्त से ली थी।


Source: Dainik Bhaskar August 17, 2023 11:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */