पीएम मोदी का इजरायल दौरा और नेतन्याहू का बड़ा बयान...इस्लामिक देशों में मचा कोहराम - News Summed Up

पीएम मोदी का इजरायल दौरा और नेतन्याहू का बड़ा बयान...इस्लामिक देशों में मचा कोहराम


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजरायल दौरे पर पहुंच चुके हैं। बेन-गुरियन एयरपोर्ट पर गर्मजोशी के साथ प्रधानमंत्री नेतन्याहू और फर्स्ट लेडी सारा नेतन्याहू ने पीएम मोदी का स्वागत किया । पीएम से गले मिलते हुए नेतन्याहू ने कहा- आप एक महान लीडर हैं।2017 के बाद पीएम मोदी का यह पहला इजरायल दौरा है। अपने दौरे के दौरान, पीएम मोदी का नेतन्याहू, इडरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात, इजरायली संसद नेसेट को संबोधित करने और कई दूसरे प्रोग्राम में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है।इजरायली पीएम ने पीएम मोदी के साथ एक मजेदार बातचीत भी की, जिसमें उन्होंने बताया कि पीएम मोदी की पॉकेट स्क्वायर का रंग सारा की भगवा ड्रेस से पूरी तरह मेल खाता है।Landed in Israel. I am extremely honoured to be received by Prime Minister Netanyahu and Mrs. Netanyahu at the airport. I look forward to engaging in bilateral discussions and fruitful outcomes that strengthen the India-Israel friendship. @netanyahu pic.twitter.com/FYGDv0M3Xy — Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2026मोदी के दौरे से पाक मीडिया में खलबलीपीएम मोदी के इजरायल दौरे पर इस्लामिक देशों की मीडिया सहित पूरी दुनिया की नजर है। इनमें पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की मीडिया के लिए तो इजरायल के प्रधानमंत्री का वो बयान चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें उन्होंने, 'कट्टर शिया और सुन्नी एक्सिस को खतरा बताते हुए भारत, ग्रीस, साइप्रस और कुछ अरब, एशियाई और अफ्रीकी देशों के साथ एक गठजोड़ बनाने की बात कही थी।' इस बयान की सऊदी अरब, मिस्र और जॉर्डन सहित कई इस्लामिक देशों ने इसकी कड़ी आलोचना की थी।पीएम नेतन्याहू के इस बयान और पीएम मोदी के इजरायल दौरे पाकिस्तानी मीडिया में खलबली मची हुई है। पाकिस्तानी संसद में नेतन्याहू के इस बयान के बाद इसके विरोध में प्रस्ताव पास किया गया है। पाकिस्तानी मीडिया में कहा जहा रहा है कि यह मामला बहुत नाजुक है क्योंकि चंद दिनों पहले अमेरिका के राजदूत ने ग्रेटर इजरायल की बात की थी।


Source: Dainik Jagran February 25, 2026 14:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */