उनका मानना है कि इसका रहस्य छिपा है पीरियड ब्लड में. मेट्ज़ ने एक दशक से भी पहले एंडोमेट्रियोसिस के बायोमार्कर खोजने के लिए पीरियड ब्लड का अध्ययन शुरू किया था. इमेज स्रोत, Getty Images इमेज कैप्शन, शोधकर्ताओं का मानना है कि पीरियड ब्लड महिलाओं में होने वाली कई स्वास्थ्य समस्याओं, जिनमें एंडोमेट्रियोसिस भी शामिल है, के निदान में मदद कर सकता हैमासिक धर्म का रक्त डायबिटीज़ का पता लगाने में भी उपयोगी साबित हुआ है. 2021 और 2024 के अध्ययनों में कैलिफ़ोर्निया स्थित स्टार्टअप क्यूविन के शोधकर्ताओं ने पाया कि पीरियड ब्लड में मापी गई औसत ब्लड शुगर मात्रा शरीर की कुल रक्त शर्करा के स्तर को विश्वसनीय रूप से दर्शाती है. वह कहती हैं कि अगर पीरियड ब्लड पर काम करने वाले शोधकर्ता अपने लक्ष्य में सफल होते हैं और एक कम‑तकलीफ़देह डायग्नोस्टिक टूल बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो उम्मीद की जा सकती है कि आने वाली पीढ़ियों की लड़कियों का इलाज जल्दी हो सकेगा.
Source: NDTV March 12, 2026 04:54 UTC