पीलीभीत में नाबालिग से दरिंदगी: घर से खेत जाते समय किशोरी से किया रेप, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार - News Summed Up

पीलीभीत में नाबालिग से दरिंदगी: घर से खेत जाते समय किशोरी से किया रेप, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार


Hindi NewsLocalUttar pradeshBareillyRape Of A Minor While Going From Home To Farm, Police Arresting The Accused And Interrogating Himपीलीभीत में नाबालिग से दरिंदगी: घर से खेत जाते समय किशोरी से किया रेप, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तारपीलीभीत 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकतहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पीलीभीत का है। जहां एक नाबालिक के साथ रेप की घटना सामने आई है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना बरखेड़ा थाना क्षेत्र की है।मुंह में दुपट्‌टा बांध किया रेपपीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि, गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे खेत में वो शौच के लिए गई थी। तभी कुणाल गुप्ता नाम के एक युवक ने उसको खेत में अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। नाबालिग को अकेला पाकर आरोपी ने मुंह में दुपट्‌टा बांधकर उसके साथ रेप किया।दी जान से मारने की धमकीपीड़ित किशोरी के साथ रेप करने के बाद आरोपी ने परिजनों से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। बरखेड़ा थाना अध्यक्ष केके शर्मा ने बताया है कि, तहरीर के मिलते ही आरोपी युवक के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar July 04, 2021 15:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */