पीलीभीत में संदिग्ध दशा में युवक की मौत: सरकारी स्कूल में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या को लेकर उलझी गुत्थी - News Summed Up

पीलीभीत में संदिग्ध दशा में युवक की मौत: सरकारी स्कूल में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या को लेकर उलझी गुत्थी


Hindi NewsLocalUttar pradeshBareillyDead Body Of Youth Found Hanging In Government School In Pilibhitपीलीभीत में संदिग्ध दशा में युवक की मौत: सरकारी स्कूल में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या को लेकर उलझी गुत्थीपीलीभीत 15 घंटे पहलेकॉपी लिंकविधायक और परिजनों के मना करने पर पुलिस ने नहीं कराया पोस्टमार्टम।पीलीभीत में संदिग्ध दशा में एक युवक की मौत हो गई। उसका शव सरकारी स्कूल में पेड़ पर लटकता हुआ मिला। स्कूल में खेलने के लए पहुंचे बच्चे शव देखकर बाहर भागे। जिसके बाद घटनास्थल पर भीड़ लग गई। मामले की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन परिजनों के इंकार पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।रात में नहीं लौटा था घर, परिजन कर रहे तलाशसेहरामऊ थानाक्षेत्र के हरिपुर किशनपुर गांव के रहने वाला अमन (28) शुक्रवार रात 9 बजे से घर से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह गांव के कुछ बच्चे खेलने गए तो उन्होंने स्कूल परिसर में आम के पेड़ से लटकता हुआ शव देखा। वे चीखते हुए बाहर भागे और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद लोगाें ने मामले की सूचना पर सेहरामऊ उतरी थाना पुलिस को दी। पुलिस शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही थी तभी परिजनों और विधायक ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे परिजनपुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने परिजनों से आत्महत्या करने की वजह जानने का प्रयास किया तो वे कुछ नहीं बता पाए। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया. वहीं सेहरामऊ उत्तरी थानाध्यक्ष आशुतोष रघुवंशी ने बताया है कि मामले की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।


Source: Dainik Bhaskar July 31, 2021 08:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */