पी नहर टेल पर टूटी, समय रहते सिंचाई विभाग के अधिकारी पहुंचे किसानों ने नहर को बांधा - Dainik Bhaskar - News Summed Up

पी नहर टेल पर टूटी, समय रहते सिंचाई विभाग के अधिकारी पहुंचे किसानों ने नहर को बांधा - Dainik Bhaskar


Hindi NewsLocalRajasthanSriganganagarBroken On P Canal Tail, Irrigation Department Officials Arrived In Time, Farmers Tied The Canalअंतिम छोर पर नहर टूटी: पी नहर टेल पर टूटी, समय रहते सिंचाई विभाग के अधिकारी पहुंचे किसानों ने नहर को बांधाश्रीगंगानगर (अनूपगढ़) 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकश्रीगंगानगर के अनूपगढ़ क्षेत्र में टूटी नहर।आईजीएनपी की ए नहर से निकलने वाली पी वितरिका शुक्रवार सुबह टूट गई। समय रहते जानकारी मिल जाने से किसान और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और नहर को बांध दिया। इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।जेसीबी की सहायता से बांधाग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार सुबह छह बजे पी वितरिका के 18 पी मोघे के सामने से नहर में रिसाव शुरू हो गया। किसानों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। इस पर अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से मौके पर पहुंचकर जेसीबी की सहायता से नहर बांधने का काम शुरू करवाया। एईएन महेश कालड़ा व जेईएन लोकेश रावत ने ग्रामीणों की मदद से लगभग दो घंटे में नहर को बांधने का कार्य करवाया।मुस्तैद थे अधिकारीएईएन कालड़ा ने बताया कि गुरुवार को अनूपगढ़ शाखा में पानी आया था। पानी आने से नहरों के रख रखाव के मद्देनजर जेसीबी की व्यवस्था की गई थी। नहर पर रात को गश्त भी की जा रही थी। इसी दौरान रात में पी वितरिका और एच वितरिका में कई स्थानों पर पानी का रिसाव हुआ। इसे समय रहते बंद कर दिया गया। इस बीच 18 पी मोघे के सामने नहर में रिसाव की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और जेसीबी और किसानों के सहयोग से नहर का कटाव बंद कर दिया गया। इस दौरान लगभग 15 फुट का कटाव आ चुका था।शोरा बना कटाव का कारणपी वितरिका 138 क्यूसेक की है तथा पूरा 138 क्यूसेक पानी चल रहा था। जिस स्थान से वितरिका टूटी वहां पर वितरिका का अंतिम छोर था। उस स्थान पर मात्र 6 क्यूसेक पानी चल रहा था। एईएन ने बताया कि इस क्षेत्र की मिट्टी में शोरा है, जिसके कारण मिट्‌टी के पानी के सम्पर्क में आते ही रिसाव होने लगता है। इसी कारण नहर में कटाव आ जाता है।


Source: Dainik Bhaskar July 23, 2021 13:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */