रूस ने सोमवार को बताया कि भले ही अमेरिका ने क्यूबा की नाकेबंदी कर रखी है पर उसके (रूस के) तेल की एक खेप इस द्वीप पर पहुंच गई है. इसी महीने की शुरुआत में रूस ने अनातोली कोलोदकिन नाम के एक तेल टैंकर को क्यूबा भेजा था. जनवरी के महीने में ही अमेरिकी सेना ने क्यूबा के सहयोगी रहे वेनेजुएला के राष्ट्रपति को काराकास से अगवा कर लिया था. पत्रकारों ने ट्रंप से जब ये पूछा कि ऐसी खबरें हैं कि अमेरिका एक रूसी तेल टैंकर को क्यूबा जाने देगा? अगर वो रूस के तेल टैंकर को रोकने की कोशिश करता तो इसके कई गंभीर परिणाम हो सकते थे.
Source: NDTV March 30, 2026 23:47 UTC