पुलिस की गिरफ्त में हार्डकोर नक्सली: औरंगाबाद पुलिस ने नक्सली शिव भुंइया को किया गिरफ्तार, जिले के कई थानों में FIR दर्ज - News Summed Up

पुलिस की गिरफ्त में हार्डकोर नक्सली: औरंगाबाद पुलिस ने नक्सली शिव भुंइया को किया गिरफ्तार, जिले के कई थानों में FIR दर्ज


Hindi NewsLocalBiharPolice Arrested Naxali In Aurangabad; Bihar Police Latest Newsपुलिस की गिरफ्त में हार्डकोर नक्सली: औरंगाबाद पुलिस ने नक्सली शिव भुंइया को किया गिरफ्तार, जिले के कई थानों में FIR दर्जऔरंगाबाद 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस की गिरफ्त में आरोपी शिव भुंइया।औरंगाबाद पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कई नक्सली मामलों में दर्ज एक हार्डकोर नक्सली शिव भुंइया को अंबा पुलिस ने संडा बाजार से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली पर विस्फोटक सामान का सप्लाई करने और पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ दर्जनों मामले अलग-अलग जिलों में दर्ज हैं।सूचना के बाद गिरफ्तार करने की बनी थी प्लानिंगपुलिस में प्रेस कॉफ्रेंस कर एएसपी अभियान ने इसकी सूचना दी है। एएसपी अभियान ने बताया की गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली शिव भुंईया ढिबरा थाना क्षेत्र के दुलारे गांव का रहने वाला है, जो कई विभिन्न नक्सली कांडों मे फरार चल रहा था। सूचना मिली कि गिरफ्तार नक्सली शिव भुईया पलामू जिला के हरिहरगंज के जहाना गांव अपना ससुराल हमेशा आता रहता था। तभी से उसकी गिरफ्तारी को लेकर रणनीति बनाए जाने लगी।पुलिस ने बढ़ा दी थी पेट्रोलिंगनक्सली शिव भुंईया अपने ससुराल जहाना से औरंगाबाद के दुलारे आ रहा था ,इसकी सूचना मिलते ही अंबा और ढिबरा थाने के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में दो अलग अलग टीम तैयार कर संडा बाजार एवं दुलारे व उसके आस पास गश्ती बढ़ाई गई। जिसके बाद संडा बाजार से शिव भुईया को गिरफ्तार किया गया। एएसपी अभियान ने बताया की गिरफ्तार नक्सली से नक्सली वारदातों की सूचना झारखंड से भी इक्कठा की जा रही है।प्रखंड कार्यालय उड़ाने के मामले में भी आरोपीगिरफ्तार हार्डकोर नक्सली शिव भुंईया पर वर्ष 2009 मे देव प्रखंड कार्यालय सहित कई जगहों पर विस्फोटक पदार्थ की सप्लाई करने का आरोप था। साथ ही पब्लिक पॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने सहित आधा दर्जन से अधिक नक्सली मामलों में कई थानो में केस दर्ज है । पुलिस की इस बड़ी कामयाबी पर इस मिशन में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने सम्मानित करने का निर्णय लिया है।


Source: Dainik Bhaskar June 06, 2021 06:36 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */