पुलिस ने तीन को स्मैक के साथ व दो वांछितों को किया गिरफ्तार - News Summed Up

पुलिस ने तीन को स्मैक के साथ व दो वांछितों को किया गिरफ्तार


बेहट कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 30 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।सहारनपुर, जेएनएन। बेहट कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 30 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जबकि दो मुकदमों में वांछित चल रहे दो आरोपी भी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं।इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी की ग्राम ताजपुरा व रिढ़ी मोहिद्दीनपुर निवासी कई युवक स्मैक बेचने का धंधा कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों की धरपकड़ के लिए अपने सूचना तंत्र को सक्रिय किया और ग्राम दाऊद पुरा के पास से ताजपुरा निवासी जुनेद पुत्र ताहिर, थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव शेखपुर मुजाहिदपर निवासी अहकाम पुत्र रिजवान तथा हाल ही में रिढ़ी मोहिउद्दीनपुर में रह रहे एहतेशाम पुत्र एहसान निवासी इमलिया देवबंद को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 30 ग्राम स्मैक मिली। इंस्पेक्टर ने बताया कि गोकशी के मुकदमे में वांछित चल रहे दिलशाद पुत्र नत्थू निवासी ग्राम सलेमपुर गदा तथा एक अन्य मुकदमें में वांछित चल रहे फैजान पुत्र जिदा हसन निवासी फूल कालोनी कस्बा बेहट को भी गिरफ्तार किया गया है।काम की तलाश में हिमाचल गया युवक लापताबेहट: पांच दिन पहले इमामत के लिए मस्जिद देखने हिमाचल गया थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव हिदू वाला निवासी युवक लापता हो गया है। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी है।पुलिस को दी तहरीर में स्वजन ने बताया कि पांच दिन पहले अफजल पुत्र इमरान हिमाचल गया था। वह मस्जिद में इमामत का काम करता है। इसी के लिए वह हिमाचल में मस्जिद की तलाश में गया था। दो दिन पहले तक उसके मोबाइल फोन पर संपर्क हो रहा था, लेकिन अब मोबाइल स्विच आफ जा रहा है। स्वजनों ने उसका सुराग लगाने की मांग की है।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran June 27, 2021 13:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */