Hindi NewsLocalBiharThree Person Arrested In Police Raid In Bhagalpur; Bihar Crime Latest Newsपुलिस स्टेशन के सामने चला रहा था सेक्स रैकेट: भागलपुर में जगदीशपुर थाना के सामने मकान में चलाया जा रहा था धंधा, पुलिस की छापेमारी में 3 गिरफ्तारभागलपुर 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार।भागलपुर के जगदीशपुर थाना के सामने बीच बाजार में एक बिल्डिंग में सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा था। पुलिस स्टेशन होने की वजह से किसी को शक नहीं हो रहा था। लेकिन, पुलिस को इसकी सूचना मिली। इसके बाद दो मंजिला मकान में छापेमारी की गई। वहां से दो युवक और एक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, वहां से किसी तरह का आपत्तिजनक सामान की बरामदगी नहीं हुई है।थाने में पूछताछ कर रही पुलिसप्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि अनैतिक कार्य करने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के समय कमरे का शटर गिरा था। जब पुलिस ने उसे खुलवाया तो अंदर से दो युवक और एक युवती बाहर निकले। एक युवक ने अपना नाम मोनू कुमार बताया है। वह जगदीशपुर के श्याम पंजियारा का रहने वाला है। वहीं, सौरभ कुमा भी पंजियारा का ही रहने वाला है। जबकि, युवती ने अपना घर छपरा जिला बताया। युवती फिलहाल रजौन थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में रहती है। पुलिस ने सभी को थाना लाकर पूछताछ कर रही है।मकान मालिक का बेटा ही मुख्य सरगनाथानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि लड़की लगातार गलत पता ही बता रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त मकान के छत वाले कमरे में कई युवक और युवती देह व्यापार में लिप्त है। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस की सूचना पर अन्य युवक और युवती वहां से भाग निकले। डीएसपी बिपिन बिहारी ने बताया कि उनलोगों ने शटर खोलने में देरी की थी। इस वजह से वहां से कोई आपत्तिजनक समान बरामद नही हो पाया। फिलहाल सभी का मेडिकल कराया जा रहा है। इस मामले में विधिवत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मकान मालिक का बेटा सौरव कुमार ही इस धंधे का मुख्य सरगना है।
Source: Dainik Bhaskar July 25, 2021 09:11 UTC