जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। खजूरी खास इलाके में बदमाशों ने दिनदहाड़े कलेक्शन एजेंट कंपनी के एक कर्मचारी से 45 लाख रुपये लूट लिए। वारदात उस समय हुई जब कर्मचारी स्कूटी से रकम लेकर जा रहा था।पुलिस के अनुसार, पीड़ित की पहचान अविनाश के रूप में हुई है। वह एक कलेक्शन एजेंट कंपनी में कर्मचारी है और विभिन्न स्थानों से एकत्र की गई नकदी लेकर जा रहा था। जब वह वजीराबाद रोड स्थित एक्सिस बैंक के पास पहुंचा, तभी चार बदमाशों ने उसे घेर लिया।
Source: Dainik Jagran March 08, 2026 16:49 UTC