पूर्व सरपंच के भाई के घर छापा: भारी मात्रा में गांजा बरामद, बाप बेटे करते थे गांजे की तस्करी, दो आरोपी हिरासत में - News Summed Up

पूर्व सरपंच के भाई के घर छापा: भारी मात्रा में गांजा बरामद, बाप बेटे करते थे गांजे की तस्करी, दो आरोपी हिरासत में


Hindi NewsLocalRajasthanBharatpurDholpurHuge Quantity Of Ganja Recovered, Father And Son Used To Smuggle Ganja, Two Accused In Custodyपूर्व सरपंच के भाई के घर छापा: भारी मात्रा में गांजा बरामद, बाप बेटे करते थे गांजे की तस्करी, दो आरोपी हिरासत मेंसैपऊ, धौलपुर 20 घंटे पहलेकॉपी लिंकगांजा बरामद कर ले जाती पुलिस।धौलपुर जिले के सैपऊ थाना इलाक़े में सैपऊ के पूर्व सरपंच के भाई के घर आज डीएसटी टीम ने छापा मारा। टीम ने वहां से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। इसके अलावा टीम ने दो लोगों को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है जिससे इस गोरखधंधे में लिप्त बाकी के आरोपियों का पता लग सके।पुलिस और डीएसटी टीम ने सैपऊ के पूर्व सरपंच राकेश पहाड़िया के बड़े भाई राम सेवक पहाड़िया के घर छापा मारा। टीम को देख रामसेवक पहाड़िया का लड़का अजय गांजे के कट्टों को लेकर वहां से भागने लगा लेकिन पुलिस ने पीछा कर अजय को हिरासत में ले लिया और उसके घर से तीन कट्टे गांजे के बरामद किए, लेकिन इस कार्रवाई के दौरान रामसेवक भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने जब अजय से पूछताछ की तो अजय पुलिस को नरसिंग जी के मंदिर के पास पवन नाम के युवक के घर ले गया जिस पर पुलिस ने पवन को भी हिरासत में ले लिया है।अजय पूर्व सरपंच का भतीजाअजय अपने आप को किसी न्यूज चैनल का रिपोर्टर बताता है और उसकी आड़ में वह अपने पिता के साथ गांजे की तस्करी करता है। फिलहाल पुलिस ने पवन और अजय से पूछताछ कर रही है और अजय के पिता राम सेवक पहाड़िया की तलाश कर रही हैरिपोर्ट- जितेंद्र परमार, सैपऊ धौलपुर


Source: Dainik Bhaskar June 12, 2021 14:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */