पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपये घटाई गई है. इसके बाद सबसे बड़ा सवाल ये ही उठ रहा है कि क्या इस कटौती के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होंगी? सबसे पहला और महत्वपूर्ण लाभ यह है कि पेट्रोल और डीजल सस्ते सकते हैं, अगर तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ाते हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के नुकसान की भरपाई के लिए एक्साइज ड्यूटी घटाई गई है. इसलिए सरकार को इस संतुलन को बनाए रखना होता है कि जनता को राहत भी मिले और राजस्व पर अत्यधिक दबाव भी न पड़े.
Source: NDTV March 27, 2026 12:19 UTC