Hindi NewsLocalMaharashtraPolice Seized The Server Which Used To Upload 'Dirty Picture', Revealed The Secret Of Earning More Than Rs 10 Lakh In A Dayपोर्न फिल्म केस में कुंद्रा के ऑफिस पर रेड: पोर्न कंटेंट अपलोड करने वाला सर्वर सीज, एक दिन में होती थी 10 लाख रुपए से ज्यादा की कमाईपोर्न मूवी केस में मुंबई पुलिस ने बुधवार शाम को राज कुंद्रा के मुंबई स्थित विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस और कुछ अन्य ठिकानों पर रेड की। इस दौरान पुलिस ने कुंद्रा के ऑफिस में लगे कुछ कम्प्यूटर्स की हार्ड डिस्क और सर्वर को सीज कर दिया। माना जा रहा है कि यहीं से वी ट्रांसफर के जरिए पोर्न वीडियो को अपलोड किया जाता था।इसके अलावा कुछ अन्य कागजात भी पुलिस ने जब्त किए हैं। पुलिस ने कुंद्रा का एक आईफोन और लैपटॉप भी जब्त कर लिया है। इसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा गया है।मुंबई पुलिस जल्द ही इस मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है। कुंद्रा 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में हैं। इसके अलावा उनके बहनोई प्रदीप बख्शी के खिलाफ भी 'लुकआउट' नोटिस जारी हुआ है। मुंबई पुलिस के मुताबिक बख्शी इस मामले में सह अभियुक्त हैं। बख्शी 'हॉटशॉट' ऐप का निर्माण करने वाली केनरीन कंपनी के को-ओनर हैं।पोर्न ऐप मैनेज करने हर महीने 3-4 लाख रुपए चार्ज करती थीजांच में सामने आया है कि कुंद्रा ने 'हॉटशॉट' ऐप को मेंटन करने के लिए प्रतिकेश और ईश्वर नाम के दो कर्मचारियों को विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पेरोल पर रखा था। केनरीन कंपनी के 'हॉटशॉट' ऐप को मैनेज और मेंटेन करने के लिए 'विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड' यानी राज की कंपनी को हर महीने 3-4 लाख रुपए चार्ज करती थी।अंधेरी वेस्ट की इसी इमारत में कुंद्रा का ऑफिस है, जहां आज पुलिस ने रेड की है।एक दिन में 10 लाख से ज्यादा कमाते थे कुंद्रापोर्न फिल्म रैकेट में गिरफ्तार एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति की गिरफ्तारी के बाद एक और नया खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि राज कुंद्रा को एक दिन में कई बार 10 लाख से ज्यादा की कमाई हुई है। पोर्न फिल्म बनाने और ऑनलाइन ऐप के जरिए पब्लिश करने के आरोप में गिरफ्तार कुंद्रा फिलहाल 23 जुलाई तक मुंबई पुलिस की कस्टडी में हैं। उनके बैंक खाते की कुछ डिटेल सार्वजनिक हुई हैं, जिसके एनालिसिस से यह पता चला है कि कुंद्रा की कंपनी को एक दिन में 50 हजार से 10 लाख रुपए तक एक दिन में कमाई होती थी।पिछले साल कुंद्रा को ऐसे हुई कमाई22 दिसंबर 2020 को XX790 अकाउंट में 3 लाख रुपए आए।25 दिसंबर 2020 को XX790 अकाउंट में 1 लाख रुपए आए।26 दिसंबर 2020 को XX790 अकाउंट में 10 लाख रुपए आए।28 दिसंबर 2020 को XX790 अकाउंट में 50,000 रुपए आए।3 जनवरी 2021 को XX790 अकाउंट में 2 लाख 5 हजार रुपए आए।10 जनवरी 2021 को XX790 अकाउंट में 3 लाख रुपए आए।13 जनवरी 2021 को XX790 अकाउंट में 2 लाख रुपए आए।20 जनवरी 2021 को XX790 अकाउंट में 1 लाख रुपए आए।23 जनवरी 2021 को XX790 अकाउंट में 95 हजार रुपए आए।3 फरवरी 2021 को XX790 अकाउंट में 2 लाख 70 हजार रुपए आए।4 फरवरी 2021 को पुलिस ने छापा मारकर इस केस का भंडाफोड़ किया था।
Source: Dainik Bhaskar July 21, 2021 13:41 UTC