प्यार में धोखा: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, अब दे रहा है गर्भ गिराने की धमकी - News Summed Up

प्यार में धोखा: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, अब दे रहा है गर्भ गिराने की धमकी


Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurSexual Abuse By Pretending To Be Married, Now Threatening To ConceiveAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपप्यार में धोखा: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, अब दे रहा है गर्भ गिराने की धमकीजोधपुर 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकशहर के मंडोर हलके में रहने वाली एक युवती ने उसके ही समाज के युवक पर शादी का झांसा देकर कई दिनों तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इससे युवती गर्भवती हो गई और अब युवक ने शादी से इंकार किए जाने के साथ ही उसका गर्भ गिराने के लिए धमकियां देनी शुरू कर दी। पीड़िता ने पुलिस की शरण ली और केस दर्ज करवाया है। आशंका है कि स्वजातीय बंधु होने से इनकी पहले सगाई हो रखी है।मंडोर थानाधिकारी सुरेशचंद्र सोनी ने बताया कि 23 साल की युवती की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई है। इसका आरोप है कि उसके जाति के एक युवक ने उसके साथ पहले दोस्ती की। बाद में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। बाद में युवक उसे शादी का झांसा देता रहा और लगातार यौन शोषण से वह गर्भवती हो गई। अब उसने शादी से इंकार कर दिया। साथ ही युवक उसका गर्भ गिराने की धमकियां दे रहा है। गर्भ नहीं गिराने जाने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।थानाधिकारी ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर तफ्तीश आरंभ करने के साथ उसका मेडिकल करवाया गया है।


Source: Dainik Bhaskar May 26, 2021 10:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */