प्रदीप सिंह खरोला बने सिविल एविएशन के सचिव - News Summed Up

प्रदीप सिंह खरोला बने सिविल एविएशन के सचिव


एयर इंडिया प्रमुख प्रदीप सिंह खरोला को नौकरशाही में फेरबदल के तहत सिविल एविएशन का सचिव नियुक्त किया गया है। बुधवार को एयर इंडिया ने इसकी जानकारी दी।कर्नाटक कैडर के 1985 बैच के आईएएस ऑफिसर खरोला को 2017 में एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के तौर पर नियुक्त किया गया था। 31 जनवरी को राजीव नयन चौबे के सेवा-निवृत्ति हो जाने के बाद से यह पद खाली था। चौबे को अब यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) का सदस्य बनाया गया है।प्रदीप सिंह खरोला मूलरूप से देहरादून के रहने वाले हैं। प्रदीपसिंह खरोला इंदौर के एसजीएसआईटीएस में पांच साल रहकर 5 वर्षीय बीटेक की पढ़ाई कर चुके हैं। वे 1982 बैच के छात्र रहे हैं। उन्होंने इंदौर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद वे आईआईटी दिल्ली में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में एमटेक करने चले गए थे।Posted By: Nitesh


Source: Dainik Jagran February 07, 2019 06:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */