प्रदेश का कोरोना व वैक्सीनेशन अपडेट: 24 घंटे में मिले 33 नए संक्रमित,64 हुए रिकवर, पॉजिटिव केस बचे 857 - News Summed Up

प्रदेश का कोरोना व वैक्सीनेशन अपडेट: 24 घंटे में मिले 33 नए संक्रमित,64 हुए रिकवर, पॉजिटिव केस बचे 857


Hindi NewsLocalUttar pradeshLucknowUP Corona & Vaccination Update 33 New Infected Found In 24 Hours, 64 Recovered, 857 Positive Cases Leftप्रदेश का कोरोना व वैक्सीनेशन अपडेट: 24 घंटे में मिले 33 नए संक्रमित,64 हुए रिकवर, पॉजिटिव केस बचे 857लखनऊ 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकयूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 33 नए मामले सामने आएं,वही 64 लोग कोरोना से रिकवर हुए पर बड़ी राहत देने वाली बात यह रही कि इस दौरान प्रदेश में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। - प्रतीकात्मक चित्रसोमवार को यूपी में कोरोना के 33 नए मामले सामने आए जबकि 2 लाख 27 हजार 740 कोरोना टेस्ट किए गए।इस दौरान 64 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके है।अब प्रदेश में 857 एक्टिव केस रह गए हैं।पर सबसे बड़ी बात ये रही कि मार्च माह के बाद कोरोना से मरीजों की मौत पर ब्रेक लगा है।पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई।यूपी में देश के सर्वाधिक 6 करोड़ 42 लाख 77 हजार 972 टेस्ट किए गए है।यह है पॉजिटीविटी व रिकवरी रेटप्रदेश में सोमवार को 53 जनपदों में कोरोना का एक भी केस नहीं पाया गया।स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में इन जिलों में नए मरीजों की संख्या शून्य रही।वहीं 22 जनपदों में 9 से कम मरीज मिले।मरीजों की कुल पॉजिटीविटी रेट 3 फीसदी घटकर 2.77 रह गई है। इसके अलावा राज्य में पॉजिटीविटी रेट 0.04 से घटकर 0.01 फीसदी रह गई है।मृत्युदर अभी एक फीसदी पर टिकी हुई है।जून में प्रदेश में संक्रमण दर का औसत एक फीसदी रहा, जबकि जुलाई में 0.04 फीसदी पॉजिटीविटी रेट दर्ज की गई।30 अप्रैल को यूपी में सर्वाधिक एक्टिव केस 3 लाख 10 हजार 783 रहे।अब यह संख्या घटकर 857 रह गई।वहीं रिकवरी रेट मार्च में जहां 98.2 फीसदी थी।अप्रैल में घटकर 76 फीसदी तक पहुंच गई।वर्तमान में फिर रिकवरी रेट 98.6 फीसदी हो गई है।वहीं 2020 से अब तक कोरोना की कुल संक्रमण दर 2.68 फीसदी रह गई।इन राज्यों से आने वाले लोगों पर रहेगी नज़रजिन राज्यों में साप्ताहिक संक्रमण दर 3 फीसद तक है,वहां से आने वाले लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य है।इसके अलावा यदि वैक्सीन की दोनों डोज का प्रमाणपत्र है तो जांच रिपोर्ट की जरूरत नहीं है।मगर, बाहर से आने पर 7 दिन क्वारंटाइन की सलाह दी गई है।इसमें मेघालय, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, गोवा, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, मिजोरम, और केरल है।KGMU के शोध में खुलासा-90 फिसदी मेडिकल स्टॉफ में कोरोना के अगेंस्ट है इम्युनिटीकेजीएमयू में हुई स्टडी रिपोर्ट के अनुसार, वैक्सीन लगवा चुके डॉक्टर, कर्मचारियों में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी पाई गई हैं।ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ तूलिका चंद्रा के मुताबिक करीब डेढ़ माह से स्टडी चल रही थी।इसके लिए 2000 डॉक्टर-कर्मियों के खून के नमूने लिए गए।90 फीसद में एंटीबॉडी पाई गईं। इसमें 68 फीसदी लोग वैक्सीन की डबल डोज ले चुके थे।वहीं 11 फीसद ने अभी तक वैक्सीन की सिंगल डोज ही ली थी।पर सबसे चौकाने वाली बात यह रही कि इसमें 11 फीसदी वे लोग भी रहे जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं ही ली थी।इनमें कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एंटीबॉडी पाई गईं।वहीं पॉजिटिव की जानकारी न होने पर भी कई संक्रमण की चपेट में आ चुके थे।इनसे सात फीसद स्टाफ में एंटीबॉडी पाई गई है।वहीं 10 फीसद लोगों में एंटीबॉडी विकसित नहीं पाई गईं।इसमें पांच फीसदी वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके थे।तीन फीसदी ने चिकित्सीय कारणों से वैक्सीन नहीं लगवाई थी।इनके रक्त नमूने लेकर जांच की गई, इनमें एंटीबॉडी नहीं पाई गईं।प्रदेश में अब तक 4 करोड़ 44 लाख से ज्यादा लोगों को लगी कोरोना की वैक्सीनअब तक 4 करोड़ 44 लाख 72 हजार 776 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लग चुकी है।3 करोड़ 71 हजार 989 को पहली डोज व 72 लाख 13 हजार 587 को दूसरी डोज भी लग चुकी है।बड़ी बात यह है कि 76 प्रतिशत से अधिक हेल्थ केअर वर्कर व 61 प्रतिशत से अधिक फ्रंट लाइन वर्कर को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है।प्रदेश भर में 234 ऑक्सीजन प्लांट संचालितएसीएस अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक प्रदेशभर के अस्पतालों में 234 ऑक्सीजन प्लांट का संचालन शुरू हो गया हैं।कुल 550 के करीब ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने है।वहीं सीएचसी पर जल्द ही हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे।इसके लिए एनएचएम बजट का प्रयोग किया जाए।24 घंटे में प्रदेश के साथ बड़े शहरों में आएं कुल मामलेलखनऊ - पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए 02,रिकवर हुए 07, एक्टिव केस - 68प्रयागराज - पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए 05,रिकवर हुए 02, एक्टिव केस - 71वाराणसी - पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए 01,रिकवर हुए 03, एक्टिव केस - 28गोरखपुर - पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए 1,रिकवर हुए 3, एक्टिव केस - 24मेरठ - पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए 1,रिकवर हुए 1, एक्टिव केस - 26कानपुर - पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए 2,रिकवर हुए 2, एक्टिव केस - 13आगरा - पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए 0,रिकवर हुए 1, एक्टिव केस - 04


Source: Dainik Bhaskar July 27, 2021 01:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */