प्रदेश सरकार की विदाई के लिए जनता तैयार: भाजपा: कहा- सरकार वादे पूरे करने में नाकाम, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात - News Summed Up

प्रदेश सरकार की विदाई के लिए जनता तैयार: भाजपा: कहा- सरकार वादे पूरे करने में नाकाम, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात


Hindi NewsLocalRajasthanSirohiSaid The Government Failed To Fulfill The Promises, Met The Workersप्रदेश सरकार की विदाई के लिए जनता तैयार: भाजपा: कहा- सरकार वादे पूरे करने में नाकाम, कार्यकर्ताओं से की मुलाकातसिरोही 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकवरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने सिरोही में भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत गुजरात के बनासकांठा जिले में बतौर चुनाव प्रभारी के रूप में दौरे के बाद जोधपुर जाने के दरम्यान सिरोही के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और हालचाल जाने। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। राज्य की सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो अपने किए वादे पूरे करने में नाकाम रही है।सर्किट हाउस सिरोही में भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं समेत जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, ताराराम माली आदि ने देवनगरी आगमन पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत का साफा, दुपट्टा व पुष्पमाला आदि पहनाकर स्वागत किया। सांसद के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं ने केक काटवाकर उनका मुंह मीठा कराया। शिष्टाचार भेंट के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। राज्यसभा सांसद ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित की समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि अंतर कलह से घिरी कांग्रेस सरकार के पास प्रदेश में कोई उपलब्धि नहीं है। विकास के झूठे सपने दिखाकर सत्ता पर पहुंची गहलोत सरकार के शासन में आज लचर कानून व्यवस्था के कारण अपराध का ग्राफ बढ़ा है और कानून की धज्जियां उड़ रही हैं। चारों ओर अराजकता और भ्रष्टाचार से आमजन त्रस्त है। विकास में फिसड्डी रहने के चलते जनता अब कांग्रेस सरकार की प्रदेश से विदाई करने को तैयार है।भाजपा के वरिष्ठ नेता अपने अनुभव और राजनीतिक कौशल से पार्टी की रणनीति अनुसार पार्टी को बढ़त दिलाने के साथ-साथ अपने दल के उम्मीदवारों की जीत की राह आसान बनाने में जुटे हुए हैं। इसी संदर्भ में पड़ोसी राज्य गुजरात के बनासकांठा जिले के प्रभारी के रूप में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत पिछले कई दिनों से वहां की 9 विधानसभा सीटों के बूथ कार्यकर्ताओं, पन्ना प्रमुख, शक्ति केंद्र, मंडल स्तर तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क, संवाद के जरिए लगातार बैठकों मे भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुजरात की जीत के बाद आगामी चुनाव में राजस्थान में भाजपा का जीत का परचम लहराएगा।


Source: Dainik Bhaskar November 08, 2022 20:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */