Hindi NewsLocalRajasthanJhalawarRemoved From The Main Roads Of The City, Will Celebrate Prakash Parv On Tuesdayप्रभात फेरी में गूंजे बोले सो निहाल: शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली, मंगलवार को मनाएंगे प्रकाश पर्वसिक्खों के प्रथम गुरु गुरुनानक साहेब के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में सोमवार को शहर में प्रभातफेरी निकाली गई।सिक्खों के प्रथम गुरु गुरुनानक साहेब के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में 1 सप्ताह से प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को प्रभात फेरी सुबह 6 से 9 बजे तक शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। शहर में विभिन्न समाजों की ओर से प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व 8 नवंबर के अवसर पर सुबह शबद कीर्तन, अरदास और गुरु का लंगर का आयोजन किया जाएगा।प्रभात फेरी सुबह 6 से 9 बजे तक शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। शहर में विभिन्न समाज की ओर से प्रभात फेरी का स्वागत किया। इसमें सबसे पहले प्रभात फेरी का मंगलपुरा टेक पर गुरुमुख सिंह सलूजा के परिवार की ओर से स्वागत किया। साथ में अल्पाहार की व्यवस्था की गई। प्रभात फेरी गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुंची।जहां बलविंदर सिंह, हरबंस सिंह सम्पूर्ण परिवार ने स्वागत किया। स्वागत में मस्तान सिंह, प्रीतम सिंह, बलबीर सिंह, दिलीप सिंह, हरभजन सिंह, कमलजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरुचरण सिंह, पवनित सिंह और समस्त परिवार ने हिस्सा लिया।8 नवंबर प्रकाश पर्व पर होंगे विभिन्न कार्यक्रमझालावाड़ शहर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व 8 नवंबर के अवसर पर सुबह शबद कीर्तन, अरदास और गुरु का लंगर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार रात्रि 8 बजे से रात्रि दीवान सजाया जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar November 08, 2022 10:50 UTC