प्रिंस-युविका वेडिंग एल्बम : संगीत और सात फेरों के बाद वेडिंग केक काटते हुए भी अपनी दुल्हन को KISS करते नजर आए टीवी एक्टर - News Summed Up

प्रिंस-युविका वेडिंग एल्बम : संगीत और सात फेरों के बाद वेडिंग केक काटते हुए भी अपनी दुल्हन को KISS करते नजर आए टीवी एक्टर


एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी एक्ट्रेस को मिल गया उनका प्रिंस। 9 के विनर औऱ टीवी एक्टर प्रिंस नरूला से उनकी शादी हो गई। शादी से जुड़े हर फंक्शन में दोनों को देखने से पता लगता है कि अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचता देख वो कितने खुश है। खासकर प्रिंस अपनी दुल्हन को संगीत से लेकर वेडिंग केक काटने तक किस करते नजर आए। वहीं युविका मेहंदी से लेकर संगीत और फिर कॉकटेल पार्टी से लेकर सात फेरों से चहकती रहीं। संगीत और कॉकटेल पार्टी में तो उन्होंने जमकर डांस भी किया। प्रिंस-युविका की शादी का रिसेप्शन 21 अक्टूबर को चंडीगढ़ में होगा। अब युविका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी के कुछ अनसीन वीडियोज पोस्ट किये हैं..हम आपको प्रिंस औऱ युविका की शादी के खास मोमेंट्स एक वीडियो में दिखा रहे हैं...प्रिंस-युविका की शादीकपल की शादी मुंबई में 12 अक्टूबर को पंजाबी रीति-रिवाज से हुई, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए। प्रिंस-युविका को आशीर्वाद देने भी पहुंचे। सुनील ने स्टेज पर जाते ही दुल्हन बनीं युविका को गले लगा लिया और प्रिंस को ढेर सारी बधाइयां दीं। वहीं तब्बू भी यहां युविका की तरफ से पहुंचीं। प्रिंस और युविका की शादी में क्रिकेटर इरफान पठान, सोहेल खान, नेहा धूपिया, राम-सीता यानी गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी, 'बिग बॉस' एक्स कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा, बेनाफशा सूनावाला, 'रोडीज' फेम रणविजय सिंह सहित कई सेलेब्स पहुंचे।मेंहदी, संगीत और कॉकटेल पार्टीप्रिंस और युविका की 11 अक्टूबर को संगीत सेरेमनी और कॉकटेल पार्टी रखी गई थी। मुंबई में हुई कपल की संगीत सेरेमनी में 'रोडीज' फेम रणविजय सिंह, 'बिग बॉस' एक्स कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा, रश्मि देसाई, मोनिका बेदी, गर्लफ्रेंड अनुषा डांडेकर के साथ करण कुंद्रा सहित कई सेलेब्स पहुंचे थे। संगीत में प्रिंस-युविका को गोद में उठाकर डांस करते नजर आए थे। वहीं युविका ने यहां अपनी सासु मां और ससुर के साथ जमकर डांस किया था। युविका खुद उन्हें डांस फ्लोर पर लाईं और वहीं प्रिंस इस दौरान तालियां बजाते दिखे थे। - यही नहीं, युविका जब प्रिंस और अपनी सास के साथ फ्लोर पर डांस कर रही थीं तो ससुर उनपर 2000-2000 रु. के नोटों की बारिश करते नजर आए थे। इससे पहले मेहंदी में युविका सिर पर फूलों का ताज पहने दिखी थीं।प्रिंस-युविका की लव स्टोरीप्रिंस और युविका की मुलाकात रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में हुई थी। जिस शो ने प्रिंस को विनर बनाया। वहीं उन्हें जीवनसाथी भी मिली। इसके बाद दोनों 'स्पिल्ट्सविला एक्स' में भी साथ नजर आए। बता दें प्रिंस से पहले युविका 'एफआईआर' जैसे टीवी शोज में काम कर चुके एक्टर विपुल रॉय के साथ 10 साल तक रिलेशनशिप में रही हैं। फिर दोनों अलग हो गए। विपुल ने एक इंटरव्यू में बताया था, "ब्रेकअप होने के बाद भी मैं और युविका अच्छे दोस्त हैं और ये बात मुझे किसी को भी साबित करने की जरूरत नहीं है।"


Source: Dainik Bhaskar October 14, 2018 16:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */