अवीवा सगाई के लिए वाइन कलर के लहंगे को पहनकर तैयार हुई थीं। जिसे प्लेन रखा गया, तो साथ में उन्होंने स्लीवलेस चोली वेअर की। जिस पर सुनहरी कढ़ाई से फ्लोरल मोटिफ्स बनाए गए, जो सेम पैटर्न उनके दुपट्टे पर भी फॉलो हुआ। जिसे उन्होंने साड़ी के ओपन पल्लू की तरह ड्रैप किया। वहीं, स्टाइलिंग को ओवर न करते हुए हसीना ने स्टेटमेंट ड्रॉप इयररिंग्स और ब्रेसलेट पहना। वहीं, रेहान बंदगला और मैचिंग ट्राउजर में डैशिंग लगे।बेशक इस लुक में अवीवा की आउटफिट पूरी नजर नहीं आ रही है, लेकिन रेड कलर उन पर बखूबी जचा। सिंपल राउंड नेक की ड्रेस को फुल स्लीव्स दी, तो मिडरिफ एरिया पर कटआउट पैटर्न लुक में टीज एलिमेंट को बढ़ा गया। जिसे उन्होंने हार्ट शेप स्टड इयररिंग्स के साथ पेयर किया और सटल मेकअप किए नजर आईं। वहीं, रेहान मरून और चॉकलेटी ब्राउन शेड की सिंपल स्वेटशर्ट पहने हुए हैं।जब बारी स्टाइलिंग की आई, तो अवीवा ने इसे कूल और एफर्टलेस रखा। वह क्रीम कलर की बेसबॉल कैप पहने हुए हैं, जिसमें ब्राउन का भी टच दिया। ये धूप से बचाने के साथ ही उनके लुक में स्टाइल कोशेंट को बढ़ा रही है। टिंटेड सनग्लासेज के साथ वह गोल्डन ब्रेसलेट पहने दिखीं, तो वाइट कलर के स्नीकर्स के साथ इसे पेयर करके अपने कैजुअल लुक को कंफी बना लिया।यहां अवीवा का लुक कूल वाइब्स दे रहा है। हसीना ने कैमल ब्राउन कलर का सिंपल राउंड नेक टॉप वेअर किए और उसे डार्क ब्राउन कलर की ओवरसाइज्ड जैकेट के साथ पेयर कर लिया। जिसका रिलेक्स्ड फिट उन्हें पॉलिश्ड लुक देकर कलर टॉप के साथ स्ट्रांग कंट्रास्ट बना गया। इसे हसीना ने ऑफ वाइट क्रीम ट्राउजर के साथ पेयर किया, जो लुक में सॉफ्ट बैलेंस लेकर आया।अवीवा का यह लुक कैंडल लाइट और पूलसाइड डेट सेटअप के लिए परफेक्ट लग रहा है। जिसे उन्होंने मिनिमल जूलरी के साथ स्टाइल किया। डेलिकेट नेकपीस और इयररिंग्स आउटफिट को कॉम्प्लिमेंट कर रहे हैं, तो साथ में वाइट शर्ट के साथ ब्लैक सूट- बूट में रेहान का फॉर्मल डेट नाइट लुक भी इंप्रेसिव लगा। तभी तो दोनों का स्टाइल यहां कपल गोल्स दे गया।3 साल की उम्र से एक- दूसरे को जानने वाले अवीवा और रेहान की शादी इसी साल हो सकती हैं, लेकिन उससे पहले ही वाड्रा परिवार की होने वाली बहुरानी का स्टाइल सबको इंप्रेस कर रहा है। यहां वह ऑफ शोल्डर आइवरी शेड का गाउन पहने नजर आ रही हैं। जिसका बॉडी हगिंग सिल्हूट उनके कर्व्स को कॉम्प्लिमेंट कर रहा है, तो ड्रेप्ड नेकलाइन इसे क्लासी टच दे रही है। जहां स्कर्ट पोर्शन का छोटी-छोटी प्लीट्स से दिया फ्लोइ फॉल लुक में एलिगेंस को बढ़ा गया। जिसकी स्लीव्स को फुल रखकर चूड़ीदार जैसा लुक दिया।
Source: Navbharat Times February 14, 2026 11:23 UTC