Hindi NewsLocalMpSagarProfessor Wife Arrested In Chhatarpur's Doctor Pathak Massacre, Questioned During Interrogation First Fed Sleeping Pills And After Killing Him With Electric Current, Kept Dead Body In Bedroom For Two DaysAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपप्रोफेसर पत्नी निकली डॉक्टर की कातिल: अवैध संबंध के शक में पति को नींद की गोलियां खिलाई, फिर सोते में करंट लगाकर मार डालाछतरपुर 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकमध्यप्रदेश में छतरपुर के बहुचर्चित मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नीरज पाठक हत्याकांड का खुलासा हो गया है। मामले में पुलिस ने प्रोफेसर पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महाराजा कॉलेज की प्रोफेसर ममता पाठक ने पूछताछ में बताया कि उसने पति को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दी। खाना खाने के बाद वह गहरी नींद में सो गए। इसके बाद एक्सटेंशन बोर्ड ले जाकर करंट लगाकर हत्या कर दी। मौत होने के बाद आरोपी पत्नी ने पति का शव दो दिन तक बेडरूम में ही रखा। 1 मई को पुलिस थाने पहुंचकर पति की मौत की खबर खुद ही पुलिस को दी।महाराजा कॉलेज की प्रोफेसर ममता ने पूछताछ में कहा, कहीं एक वीडियो देखा था जिसमें बताया गया था कि खाने में जहर देने के बाद यदि दो दिन तक शव को रखा रहने दिया जाए तो पोस्टमार्टम में जहर सामने नहीं आता है। इसलिए 29 अप्रैल को डॉ. पाठक की हत्या कर शव को घर में रखा। ताकि नींद की गोलियां खिलाने के साक्ष्य न मिल पाएं।छतरपुर सिविल लाइन थाना प्रभारी जगतपाल सिंह ने बताया कि लोकनाथ पुरम निवासी डॉ. पाठक 28 अप्रैल को शिकायत करने थाने गए थे। उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे पर मोबाइल छीनने का आरोप लगाया था।
Source: Dainik Bhaskar May 08, 2021 11:44 UTC