फिरायालाल स्कूल में अलंकरण समारोह - News Summed Up

फिरायालाल स्कूल में अलंकरण समारोह


रांची (ब्यूरो) । फिरायालाल पब्लिक स्कूल में सोमवार को विद्यार्थियों के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय में चार दल हैं आनंद दल मैत्री दल शांति दल और ज्ञान दल। इन सभी दलों के दल कप्तान उप कप्तान और स्वयंसेवकों वॉलेंटियर को कत्र्तव्य पालन एवं विद्यालय के लिए निष्ठा की शपथ दिलाई गई। स्कूल कप्तान उप कप्तान बालक वर्ग। बालिका वर्ग अनुशासन समिति छात्र के कप्तान और उपकप्तान खेलसमिति छात्र को भी बैच और सैशे पहनाया गया।जिम्मेदारियों से भरा दिनआज का दिन विद्यार्थियों के लिए गरिमामय और जिम्मेदारियों से भरा हुआ था। इस कार्यक्रम की रुपरेखा हनीत मुंजाल सीनियर सेक्शन इंचार्ज की थी और इसके आयोजन में विजय राज वर्मा एवं नारायण साहा की महती भूमिका थी। मंच संचालन कक्षा ग्यारहवीं के अनिकेत और बारहवीं की स्नेहा ने किया। इस गौरवशाली पल को महिमा मंडित करने विद्यालय की शिक्षा निदेशिका सुषमा मुंजाल प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा सीनियर सेक्शन इंचार्ज श्रीमती हनीत मुंजालए जूनियर सेक्शन इंचार्ज श्रीमती प्रेरणा मुंजालए सभी शिक्षक गण एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।बैच और सैशे पहनायाविद्यालय के हेड ब्वाय आदित्य चक्रवर्ती एवं वाइस हेड ब्वाय आयुष कुमार पटेल को प्राचार्य महोदय ने बैच और सैशे पहनाया। वहीं शिक्षा निदेशिका मुंजाल ने हेड गर्ल अदिति को और वायस हेड गर्ल दिव्यांशी को यह गौरव प्रदान किया। खेल विभाग के लिए विजय राज वर्मा ने स्पोट्र्स कैप्टन आयुष कुमार पाठक को एवं हनीत मुंजाल ने स्पोट्र्स वायस कैप्टन अंशिका शर्मा को बैच एवं सैशे पहनाया। डिसीप्लीन इंचार्ज कैप्टन राहुल सिंह को सुनील प्रसाद ने और वायस कैप्टन श्रेष्ठा पट्टायट को प्रेरणा मुंजाल ने बैच एवं सैशे पहनाया। इसके बाद हाउस हेड और अन्य शिक्षक। शिक्षिकाओं ने अपने अपने हाउस के विद्यार्थियों को बैच और सैशे प्रदान किये।


Source: Dainik Jagran August 07, 2023 17:13 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */