India, 2026: फिलिप मॉरिस इंडिया ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में आईपीएम इंडिया होलसेल ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड) (पीएम इंडिया) को ग्रेट प्लेसेज़ टू वर्क इंस्टीट्यूट द्वारा लगातार पाँचवें साल ग्रेट प्लेस टू वर्क 2026-27 के रूप में चुना गया है। यह सर्टिफिकेशन दर्शाता है कि पीएम इंडिया कार्यस्थल पर लगातार एक प्रगतिशील संस्कृति के निर्माण पर केंद्रित है, ताकि कर्मचारियों को सर्वोत्तम अनुभव प्राप्त हो सके।अपनी ‘पीपल-फर्स्ट स्ट्रेटेजी’ के तहत पीएम इंडिया अपने कर्मचारियों को काम करने का सही वातावरण, बेहतर संसाधन और करियर एवं प्रोफेशनल विकास के अवसर प्रदान करके उन्हें लगातार आगे बढ़ने में सहयोग देने और बेहतर जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम इंडिया की संस्कृति ‘पीएमआई डीएनए – वी केयर, वी आर बेटर टुगैदर, वी आर गेम चेंजर्स’ पर आधारित है, जो टीमों द्वारा सहयोग, इनोवेशन और नेतृत्व करने की बुनियाद बनाती है।पीएम इंडिया के ग्रो टेलेंट ग्रो बिज़नेस (जीटीजीबी) अभियान के अंतर्गत कर्मचारियों को करियर के व्यापक अनुभवों की खोज करने, चुनौतियों को स्वीकार करने और अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लगातार सीखते रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। मोबिलिटी विकास में बढ़त देती है, इसलिए संगठन अपने कर्मचारियों को क्रॉस-फंक्शनल और क्रॉस-मार्केट कार्य के अवसर प्रदान करता है, ताकि उन्हें ग्लोबल और रीजनल एक्सपोज़र मिले। इससे कर्मचारियों को व्यापक अनुभव और विभिन्न संस्कृतियों की समझ प्राप्त होती है। साथ ही, वे कंपनी के दीर्घकालिक उद्देश्यों को समझकर व्यक्तिगत विकास को संगठन के लक्ष्यों से जोड़कर आगे बढ़ने में सक्षम होते हैं।पीएम इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर नवनील कर ने कहा, “ग्रेट प्लेस टू वर्क का सम्मान पाना हमारे लिए गौरव की बात है। यह सम्मान एक ऐसी संस्कृति का निर्माण करने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है, जिसमें हर व्यक्ति महत्वपूर्ण, सशक्त और प्रतिदिन सबसे बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहित महसूस करे। हमारा उद्देश्य ऐसा वातावरण बनाना है, जो कर्मचारियों को बेहतर जीवन प्रदान करे और उन्हें व्यक्तिगत एवं व्यवसायिक सफलता प्राप्त करने में सक्षम बनाए। जब हमारे कर्मचारी आगे बढ़ेंगे, तब हमारा बिज़नेस आगे बढ़ेगा। यह सर्टिफिकेशन दर्शाता है कि हम सही मार्ग पर हैं और हमें ऐसे वातावरण में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करता है, जो विश्वास, सहयोग और विकास पर आधारित हो।”किंगशुक दास, डायरेक्टर, पीपल एंड कल्चर, पीएम इंडिया ने कहा, “हमें ग्रेट प्लेस टू वर्क के रूप में प्रमाणित होने पर बेहद खुशी है। यह सर्टिफिकेशन समावेशी संस्कृति बनाने, क्षमताओं का विकास करने और कर्मचारियों को बेहतर जीवन और करियर के अवसर प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है। हमारे बिज़नेस की सफलता के लिए टेलेंट निर्माण आवश्यक है। इसलिए हम अपने कर्मचारियों को सही टूल्स, संसाधन और अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मिडिल मैनेजमेंट इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, संस्कृति को आगे बढ़ाता है, ऑपरेशनल एक्सिलेंस लाता है और सुनिश्चित करता है कि कर्मचारियों को मार्गदर्शन और समर्थन मिले। हम इंटरनल अपस्किलिंग अभियानों और रणनीतिक एक्सटर्नल हायरिंग के संतुलन से भविष्य के लिए तैयार कार्यबल का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”फिलिप मॉरिस इंटरनेशनल (पीएमआई) को डब्लूएसजे मैनेजमेंट टॉप 250 एन्युअल कंपनी रैंकिंग में शीर्ष 10 कंपनियों में जगह मिली है। साथ ही, टॉप एम्प्लॉयर्स इंस्टीट्यूट द्वारा पीएमआई को लगातार दसवें साल ग्लोबल टॉप एम्प्लॉयर के रूप में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान अब तक केवल 17 संगठनों को मिला है।ग्रेट प्लेस टू वर्क के रूप में सर्टिफिकेशन के अलावा, पीएम इंडिया को लगातार पांच साल से टॉप एम्प्लॉयर सर्टिफिकेशन भी मिल रहा है।About Philip Morris India Trading Private Limited (PM India):Philip Morris India Trading Private Limited (पूर्व में IPM India Wholesale Trading Private Limited), Switzerland की Philip Morris Brands SARL और दो भारतीय कंपनियों, Godfrey Phillips India Limited और K.K. Modi Investment & Financial Services Private Limited का संयुक्त उद्यम है।About Great Places to Work Institute:Great Place to Work® कार्यस्थल संस्कृति का वैश्विक प्राधिकरण है। 1992 से इसने दुनिया भर में 100 मिलियन से अधिक कर्मचारियों का सर्वेक्षण किया और यह निर्धारित किया कि एक महान कार्यस्थल क्या बनाता है। उनका कर्मचारी सर्वेक्षण प्लेटफ़ॉर्म नेताओं को फीडबैक, रियल-टाइम रिपोर्टिंग और अंतर्दृष्टि प्रदान करता है, जिससे वे रणनीतिक मानव संसाधन निर्णय ले सकते हैं। यह संस्थान 60 से अधिक देशों में व्यवसायों, गैर-लाभकारी संगठनों और सरकारी एजेंसियों को सेवा देता है और तीन दशकों से अधिक समय से महान कार्यस्थलों की विशेषताओं पर अनुसंधान कर रहा है।
Source: Dainik Bhaskar April 01, 2026 15:36 UTC