फैक्ट्री में आग / दिल्ली के दमकल विभाग के प्रमुख ने कहा- संकरी गलियों-गलत जानकारी की वजह से ज्यादा मौतें हुई - News Summed Up

फैक्ट्री में आग / दिल्ली के दमकल विभाग के प्रमुख ने कहा- संकरी गलियों-गलत जानकारी की वजह से ज्यादा मौतें हुई


दिल्ली में प्लास्टिक खिलौने बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार तड़के आग लगीदमकल विभाग के मुताबिक, आग लगने की सूचना में यह नहीं बताया गया कि बिल्डिंग में कुछ लोग फंसे हैंइस घटना में 43 लोगों की मौत हुई, 50 से ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती कराए गएDainik Bhaskar Dec 08, 2019, 04:22 PM ISTनई दिल्ली. दिल्ली की अनाज मंडी में स्थित एक बिल्डिंग में रविवार को आग लगने से 44 लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग के मुताबिक, जिस इलाके में आग लगी, वह घनी आबादी वाला है। साथ ही वहां गलियां भी काफी संकरी हैं। ऐसे में दमकल विभाग की गाड़ियों को घटनास्थल में पहुंचने में समय लग गया। इसी कारण मौतों की संख्या में इजाफा हुआ।विभाग के चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग के मुताबिक, उन्हें आग की जानकारी सुबह 5:20 बजे मिली। इसमें यह नहीं बताया गया था कि आग जिस बिल्डिंग में लगी उसमें फैक्ट्री चल रही थी और वहां लोग फंसे हैं।मृतकों और घायलों को घटनास्थल से ले जाने के लिए आई एंबुलेंस भी गली में नहीं जा पाई।अफसरों ने बताया कि संकरी गलियों और उलझे बिजली के तारों की वजह से दमकल की गाड़ियां और उनके पाइप बिल्डिंग तक नहीं पहुंच पाए। इसलिए आग को करीब 100 मीटर की दूरी से बुझाया गया। कुछ दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के लिए गाड़ी से पानी लेकर बिल्डिंग तक दौड़भाग भी की।


Source: Dainik Bhaskar December 08, 2019 06:21 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */