एनबीटी न्यूज, पलवल: शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक फ्लैट में चोरी हो गई। चोर फ्लैट से नकदी व अन्य सामान ले गए हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। सोहना रोड निवासी शिव भूषण ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव आल्हापुर के समीप एसआरएस सेक्टर-6 में उसका फ्लैट है। 21 मार्च व 13 अप्रैल के अंतराल में चोर फ्लैट से एक फ्रिज, एक गैस सिलिंडर, 2 पंखे, एक साउंड सिस्टम, नकदी व अन्य सामान को चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।मास्क और ग्लव्स बांटेएनबीटी न्यूज, पलवल: एंटी कोरोना टास्क फोर्स की तरफ से मंगलवार को सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों को मास्क, ग्लव्स व सैनिटाइजर प्रदान किए गए। टास्क फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष वरुण तेवतिया ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों को एन-95 मास्क, हाथों के दस्ताने व सैनिटाइजर दिए गए हैं।
Source: Navbharat Times April 15, 2020 02:26 UTC