Hindi NewsLocalChhattisgarhBilaspurYouth Carrying Minor From Kolkata To Bangalore Caught In Trainबंगाल पुलिस लेकर गई: नाबालिग को कोलकाता से बैंगलुरू ले जा रहा युवक ट्रेन में पकड़ायाबिलासपुर एक दिन पहलेकॉपी लिंकहावड़ा-मुंबई मेल से नाबालिग को कोलकाता से बैंगलुरू ले जा रहे एक युवक को स्थानीय आरपीएफ ने पकड़ा और दोनाें को पश्चिम बंगाल पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी युवक पर अपहरण का केस दर्ज किया गया है। आरपीएफ बिलासपुर को 5 मई को एक लड़की की गुमशुदा होने की सूचना कोलकाता से मिली। वरिष्ठ. मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में हावडा-मुंबई मेल में ड्यूटी में तैनात सहायक उप निरीक्षक एस. बघेल व स्टाफ ने फोटो के आधार पर खोजबीन की। जनरल कोच मे उक्त लड़की एक लड़के के साथ मिली।पूछताछ करने पर लड़की ने अपना नाम और उम्र 14 वर्ष एवं लड़के ने अपना नाम विनायक कुरूप उम्र 20 वर्ष निवासी- 201 ब्लू बेल एस्टीन पार्क जेपी नगर 5जी फेस बैंगलुरू कर्नाटक बताया। दोनों को रेसुब पोस्ट बिलासपुर लाकर लड़की के परिजन को सुचना दी गई। लडकी के परिजनों ने पातुली पुलिस थाना कोलकाता पश्चिम बंगाल में गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई।
Source: Dainik Bhaskar May 08, 2023 10:40 UTC