Hindi NewsLocalBiharWoman Sucide In Buxar Due To Family Problems; Police Send Body For Postmartam, Bihar Crime Latest Newsबक्सर में महिला ने की खुदकुशी: पारिवारिक कलह में पंखे से लटक कर दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजाबक्सर 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकसांकेतिक तस्वीर।बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में रविवार की रात पारिवारिक कलह से तंग एक महिला ने फांसी लगा अपनी जान दे दी है। मृतका मीरा देवी ने किन वजहों से खुदकुशी की है। इसका पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष बिंदेश्वर राम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।पति से हुआ था विवादमिश्रवलिया के रहने वाले अशोक राम की पत्नी मीरा देवी का किसी बात को लेकर उनसे विवाद हो गया। इसी बात से नाराज महिला पंखे की कुंडी से फांसी लगा झूल गयी। बाद में इस बात की सूचना परिजनों के द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष विन्देश्वरी राम ने बताया कि सूचना मिली थी कि मिश्रवलिया की रहने वाली मीरा देवी नामक महिला ने आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद मौके पर पहुंचीनहीं हुई है लिखित शिकायतघटना को लेकर अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज करते हुए परिजनों से पूछताछ के आधार पर मामले में अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। इस संबंध में परिजनों द्वारा लिखित शिकायत नहीं दी गई है और ना ही उसके मायके वाले आए हैं। ग्रामीण भी घटना की वजह बताने से इनकार कर रहे हैं। थानाध्यक्ष ने कहा एफआईआर दर्ज होने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है। इधर महिला की मौत के बाद घर में मातम छा गया है।
Source: Dainik Bhaskar July 05, 2021 03:33 UTC