कोरोना का लक्षण दिखने पर दोनों को क्वारैंटाइन में रखा गया थादोनों आसनसोल में आयोजित जलसा में शामिल हुए थेदैनिक भास्कर Apr 16, 2020, 06:42 PM ISTबक्सर. बक्सर के नया भोजपुर में गुरुवार को कोरोना के दो मरीज मिले हैं। डीएम अमन समीर ने बताया कि दोनों आसनसोल में आयोजित जलसा में शामिल हुए थे। वे 30 मार्च को बक्सर पहुंचे। कोरोना का लक्षण दिखने पर दोनों को क्वारैंटाइन में रखा गया था।कोरोना के मरीज मिलने के बाद नया भोजपुर को रेड जोन मानते हुए 2 किलोमीटर के इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। मरीज के घर के सात किलोमीटर के रेडियस को सील कर दिया गया है। इस इलाके में पुलिसकर्मी, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लोग ही जा सकेंगे। प्रशासन आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई कराएगी।कंटेंट- रविशंकर श्रीवास्तव
Source: Dainik Bhaskar April 16, 2020 13:18 UTC