बजरंग दल का हनुमत शक्ति जागरण मंगलवार को - News Summed Up

बजरंग दल का हनुमत शक्ति जागरण मंगलवार को


ऐप पर पढ़ेंप्रयागराज। बजरंग दल मंगलवार को हनुमत शक्ति जागरण कार्यक्रम के तहत देशभर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करेगा। काशी प्रांत के प्रचार प्रमुख अश्वनी मिश्रा के अनुसार कांग्रेस सहित आतंकियों के पैरोकार अन्य संगठनों व देश विरोधी हिंदू द्रोही मानसिकता की सद्बुद्धि के लिए भगवान बजरंगबली का आह्वान किया जाएगा। कहा कि कर्नाटक कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र और उसके बाद राजस्थान, छत्तीसगढ, हिमाचल प्रदेश व महाराष्ट्र सहित अनेक राज्यों में कांग्रेसी व कुछ अन्य हिंदू द्रोही नेताओं द्वारा बजरंग दल को प्रतिबंधित करने व इसकी तुलना पीएफआई जैसे देशद्रोही, आतंकी व हिंसक संगठन से करना बहुत ही अपमानजनक है। हिंदू समाज निश्चित रूप से इस तरह के अपमान का लोकतांत्रिक सबक सिखाएगा। सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किन-किन स्थानों पर होगा इसके लिए रविवार शाम को बैठक बुलाई गई है।यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।


Source: Dainik Jagran May 07, 2023 08:19 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */