बड़बोलापन खा गयासाहिबजादा फरहान को उनका बड़बोलापन खा गया। शुरुआती दो मैचों में लगातार अर्धशतक जमाने वाले फरहान ने भारत को खुली चुनौती दी थी। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ मैच के बाद कहा था कि भारत के खिलाफ मैच एकतरफा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तैयारियां मजबूत हैं और वो भारत को कड़ी टक्कर देगी।फरहान ने कहा था कि वो भारत के खिलाफ मुकाबले को आम मैच की तरह लेते हैं और उसी मुताबिक खेलेंगे। उन्होंने कहा था, 'मेरे ख्याल से जब आप रन बनाते हैं तो विश्वास से भरे होते हैं। मेरी दो पारियां जैसी बीतीं, उससे मैं विश्वास से भरा हुआ हूं। यह आम मैच है। हम इसे आम मैच की तरह खेलेंगे। हम भारत-पाकिस्तान मैच का दबाव अपने दिमाग में लेगर नहीं चलेंगे।'
Source: Dainik Jagran February 15, 2026 18:29 UTC