बदमाशों का खौफ: प्रॉपर्टी डीलर से दो बदमाशों ने मांगी दो करोड़ रुपए की रंगदारी, केस दर्ज - News Summed Up

बदमाशों का खौफ: प्रॉपर्टी डीलर से दो बदमाशों ने मांगी दो करोड़ रुपए की रंगदारी, केस दर्ज


Hindi NewsLocalDelhi ncrGurgaonTwo Miscreants Demanded Extortion Of Two Crore Rupees From Property Dealer, Case Registeredबदमाशों का खौफ: प्रॉपर्टी डीलर से दो बदमाशों ने मांगी दो करोड़ रुपए की रंगदारी, केस दर्जगुरुग्राम 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकसेक्टर-89 की एक सोसायटी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर काे दी गई धमकी।नरेन्द्र उर्फ भण्डी व डब्बू उर्फ बौंद के नाम से आई फोन कॉल पर रंगदारी नहीं देने पर दी धमकीपहले दोस्त से पूछा- राजकुमार कहां रहता है, फिर की वाट्सएप कॉलसेक्टर-89 की एक सोसायटी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर ने सेक्टर-10 थाना में शिकायत दी है कि पहले उसके दोस्त को मोबाइल पर कॉल कर उसके बारे में पूछा। इसके बाद उसे वाट्सएप कॉल कर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दो करोड़ रुपए का इंतजाम करके आने के लिए कहा। साथ ही उसे कहा कि पैसे नहीं देगा तो उसे जान से मार देंगे। इस संबंध में प्रॉपर्टी डीलर ने सेक्टर-10 थाना पुलिस को शिकायत दी है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।राजकुमार चौहान निवासी सेक्टर-89 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। वह वार्ड 12 से 2009 से 2014 तक जिला पार्षद रहा है। उसके पास उसके दोस्त सोमपाल का फोन आया। सोमपाल ने बताया कि उसके पास नरेन्द्र उर्फ भण्डी निवासी हरसरु की काल आई है। उसके साथ डब्बू उर्फ बौन्द निवासी बौन्द भी बोल रहा था। उसके बारे मे पूछ रहे थे कि ये राजकुमार चौहान कहा है। इस पर उसने उसी समय नरेन्द्र उर्फ भण्डी के फोन पर कॉल किया और पूछा कि मेरे बारे पूछ रहे थे कि मेरे से क्या काम है। इस पर उसने फोन काट दिया और तुरन्त वाट्सएप पर काल की और नरेन्द्र उर्फ भण्डी व डब्बू ने कहा कि उससे मिल और 2 करोड रुपये का इंतजाम करके उसके पास आ जा नहीं तो तेरे घर मे घुसकर जान से मार देंगे।


Source: Dainik Bhaskar July 03, 2021 12:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */